यूपी: लखनऊ आईं राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी, CM योगी ने की आगवानी, लोकभवन में बैठक- VIDEO

लखनऊ। राजग (एनडीए) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज उत्तर प्रदेश आईं। यहां राजधानी लखनउू के एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन्हें रिसीव करने पहुंचे। इस दौरान यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। उन्हें विशेष रात्रिभोज दिए जाने की व्यवस्था की गई।

 Lucknow: NDAs Droupadi Murmu meeting with BJP MPs and MLAs, CM Yogi received her at the airport

द्रौपदी ने लखनऊ के लोक भवन में बीजेपी सांसदों और विधायकों के साथ बैठक में हिस्सा लिया। वहीं पर सत्तारूढ़ दल बीजेपी के सभी सांसदों और विधायकों ने उनका अभिवादन किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें पुष्प भेंट किए। भाजपाई खेमा द्रौपदी को देश की अगली राष्ट्रपति के रूप में देख रहा है। इसी महीने राष्ट्रपति चुनाव होने हैं।

पार्टी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, द्रौपदी राजग प्रत्याशी के रूप में भाजपा, अपना दल (एस), निर्बल भारतीय शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) के सांसदों व विधायकों के साथ बैठक कर रही हैं। वह उक्त बैठक में समर्थन के लिए संपर्क व संवाद करती देखी गईं। इसके बाद मुख्यमंत्री के सरकारी आवास के लिए ले जाई गईं। वहां पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं के साथ मुलाकात करेंगी और वहीं पर रात्रिभोज भी होगा।

 Lucknow: NDAs Droupadi Murmu meeting with BJP MPs and MLAs, CM Yogi received her at the airport
  • फोटो: राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचीं। यहां यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया।
 Lucknow: NDAs Droupadi Murmu meeting with BJP MPs and MLAs, CM Yogi received her at the airport

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+