Ruchi singh Case: 7 दिन से लापता थी सिपाही रुचि सिंह, नाले में मिली लाश, तहसीलदार गिरफ्तार
प्रतापगढ़, 21 फरवरी: लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में 17 फरवरी को महिला सिपाही रुचि सिंह की लाश नाले में मिली थी। वह 13 फरवरी से लापता थी। गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए रुचि के शादीशुदा प्रेमी और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, रुचि की हत्या प्रेम प्रसंग के चक्कर में हुई है।

प्रतापगढ़ के तैनात तहसीलदार और उसकी पत्नी गिरफ्तार
महिला सिपाही रुचि सिंह यूपी पुलिस मुख्यालय लखनऊ में तैनात थी। रुचि सिंह की हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया गया था। लखनऊ पुलिस ने इस मामले में प्रतापगढ़ जिला के रानीगंज में तैनात तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। मोबाइल की कॉल डिटेल्स खंगालने और परिवार के लोगों से पूछताछ के बाद लखनऊ पुलिस आरोपी तक पहुंची।
शादीशुदा तहसीलदार संग चल रहा था प्रेम प्रसंग
पुलिस के मुताबिक, तहसीलदार ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि उसके और महिला सिपाही रुचि सिंह के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। सिपाही रुचि सिंह अब उस पर लगातार दवाब डाल रही थी। इससे परेशान होकर उसने रुचि की हत्या करने का प्लान बना लिया। मौका मिलने पर उसने रुचि की हत्या कर दी और शव नाले में फेंक दिया। डीसीपी पूर्वी अमित आनंद के ने बताया कि महिला सिपाही की मौत सिर पर भारी सामान से वार करने से हुई थी। जांच में यह सामने आया है कि महिला आरक्षी व तहसीलदार के बीच करीब पांच साल पहले फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई थी। नजदीकियां बढ़ीं और धीरे-धीरे दोनों करीब आ गए। पति को तलाक देने के बाद महिला सिपाही तहसीलदार पर शादी के लिए दबाव डाल रही थी। इससे परेशान होकर पद्मेश ने हत्या की साजिश रची। उन्होंने बताया कि पद्मेश ने रुचि को फोन कर पीजीआई अस्पताल के पास बुलाया। पद्मेश व उसके दोस्त नामवर ने उसे खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। तब आरोपियों ने गला दबाकर उसकी जान ले ली थी। इसके बाद 12 फरवरी की रात को शव माती नाले में फेंककर भाग गए।












Click it and Unblock the Notifications