Ruchi singh Case : महिला सिपाही का 5 साल से चल रहा था तहसीलदार से अफेयर, जानिए क्यों मिली मौत
लखनऊ, 21 फरवरी: लखनऊ पुलिस मुख्यालय में तैनात महिला सिपाही रुचि सिंह की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। महिला सिपाही का पिछले करीब पांच साल से प्रतापगढ़ के रानीगंज में तैनात तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव से अफेयर चल रहा था। दोनों की दोस्ती फेसबुक से हुई थी। दोनों ही शादीशुदा थे। रुचि ने अपने पति से तलाक ले लिया था, लेकिन पद्मेश ने अपनी शादी की बात छिपाकर रखी थी। महिला सिपाही रुचि लगातार तहसीलदार पद्मेश पर शादी का दबाव बना रही थी। आजिज होकर पद्मेश ने रुचि ही हत्या की साजिश रच डाली।

क्या है पूरा मामला ?
बिजनौर निवासी रुचि सिंह की तैनाती लखनऊ पुलिस मुख्यालय में थी। 13 फरवरी को उसकी ड्यूटी थी, लेकिन वह नहीं पहुंची। रुचि को उसके साथी तलाश रहे थे। एक सहेली ने सोशल मीडिया में पोस्ट डालकर मदद मांगी थी। वहीं, रुचि का मोबाइल भी लगातार बंद था। महिला सिपाही के बारे में कोई जानकारी न मिलने के बाद शनिवार को गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। 17 फरवरी को पीजीआई थाना क्षेत्र में माती स्थित नाले में रुचि का शव मिला था।

FB के जरिए हुई दोस्ती, 5 साल से चल रहा था अफेयर
डीसीपी पूर्वी अमित आनंद के ने बताया कि जांच में यह सामने आया है कि महिला आरक्षी व तहसीलदार के बीच करीब पांच साल पहले फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। रुचि की शादी जून 2019 में कांस्टेबल नीरज के साथ हुई थी। दिसंबर 2019 में रुचि भी बतौर सिपाही भर्ती हो गई, लेकिन इसके पहले से ही उसका तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव से अफेयर चल रहा था। नौकरी पाने के बाद रुचि ने इस बारे में पति को बताया। इसके पहले उसने पति नीरज के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करवाया। इसके बाद पद्मेश के कहने पर ही तलाक का केस कर दिया। कुछ माह बाद ही दोनों का तलाक हो गया।

तहसीलदार ने ही करवाया रुचि का करवाया, फिर दी खौफनाक मौत
कहा जा रहा है कि रुचि का तलाक भी तहसीलदार ने ही कराया था। प्रेम संबंध गहरे होने और नजदीकियां बढ़ने के बाद रुचि, पद्मेश पर शादी का दबाव बनाने लगी। आखिरकार पद्मेश ने रुचि को बताया कि वह शादीशुदा है। इसके बाद से दोनों में विवाद शुरू हो गया था। रुचि पद्मेश से शादी करना चाहती थी, लेकिन पद्मेश इसके लिए तैयार नहीं था। परेशान होकर उसने रुचि की हत्या की साजिश रच डाली। इसके लिए उसने अपने परिचित नामवर सिंह को साजिश में शामिल किया।












Click it and Unblock the Notifications