Lucknow: गैंगस्टर संजीव जीवा केस के बाद अब बढ़ेगी पूरे यूपी की ज़िला अदालतों की सुरक्षा, सरकार ने उठाया ये कदम

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित सिविल कोर्ट की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

Advanced security at Lko civil court: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की जिला अदालत में पिछले दिनों गैंगस्टर माफिया संजीव जीवा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद पुलिस ने जिला अदालत की सुरक्षा को चाक चौबंद करने का ऐलान किया था। अब सरकार ने इस दिशा में कदम बढ़ा दिया है।

संजीव जीवा

मेट्रो की तर्ज होगी सिविल कोर्ट की सुरक्षा

सिविल कोर्ट में और वज़ीरगंज क्षेत्र में पुराने उच्च न्यायालय में मेट्रो स्टेशनों की तरह ही आधुनिक सुरक्षा सुविधाए होंगी। हाल ही में, लखनऊ बार एसोसिएशन ने लखनऊ पुलिस को एक पत्र लिखा था, जिसमें अदालतों की खराब सुरक्षा पर चिंता जताई गई थी

अदालतों के अंदर सुरक्षा को लेकर 7 करोड़ जारी

दरअसल सरकार ने अदालतों के अंदर सुरक्षा बढ़ाने के लिए 7 करोड़ का फंड जारी किया गया है और इसका टेंडर हैदराबाद स्थित कंपनी ECIL को दिया गया है। कंपनी पहले ही एक सर्वेक्षण कर चुकी है और संयुक्त पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था (जेसीपी एलएंडओ), उपेंद्र अग्रवाल द्वारा सरकार को एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपी गई है। उन्होंने कहा, ''काम 2-3 महीने में पूरा होने की उम्मीद है।''

पूरे यूपी में 500 हाइटेक कैमरे लगाए जाएंगे

निगरानी के लिए अदालत परिसर में करीब 500 हाईटेक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।आसपास के चौराहों पर भी कैमरे लगाए जाएंगे। इन सीसीटीवी कैमरों का कंट्रोल-रूम कोर्ट परिसर में होगा। मेट्रो स्टेशनों की तरह ही जजों और वकीलों की इलेक्ट्रॉनिक दरवाजे से एंट्री के लिए बायोमेट्रिक कार्ड का इस्तेमाल किया जाएगा।

वकीलों और जजों के लिए अलग होगा एंट्री प्वाइंट

कहा कि, "वकीलों और न्यायाधीशों के प्रवेश और निकास के लिए एक अलग दरवाजा होगा। एक और दरवाजा आगंतुकों के लिए होगा. विचाराधीन अपराधियों के साथ आने वाले पुलिसकर्मी भी एक अलग दरवाजे से प्रवेश करेंगे।

मान्यता प्राप्त वकीलों को ही मिलेगी एंट्री

वकीलों के लिए कार्ड केवल उन्हीं को उपलब्ध होंगे जिनके नाम बार एसोसिएशन द्वारा भेजी जाने वाली सूची में होंगे। आगंतुक को विजिटिंग पास लेना होगा जिसके लिए आठ काउंटर होंगे। जेसीपी ने बताया, "अदालतों की चारदीवारी की ऊंचाई भी 12 फीट तक बढ़ाई जाएगी, ताकि बूम बैरियर से बचने वाले लोग दीवारों को कूदकर अंदर न आ सकें।"

अदालत के बाहर अक्सर खराब रहते हैं कैमरे

हाल ही में लखनऊ बार एसोसिएशन ने लखनऊ पुलिस को पत्र लिखकर अदालतों की खराब सुरक्षा पर चिंता जताई थी. एसोसिएशन ने बताया था कि कैसे परिसर के बाहर से एक दोपहिया वाहन चोरी हो गया था और जब सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो पता चला कि कैमरा खराब था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+