Lucknow: 6 वर्षीय मासूम बेटे की हत्या के बाद नशेड़ी पिता ने लगाई फांसी, बेटी का भी दबाया गला

राजधानी लखनऊ में एक शराबी पिता ने अपने मासूम बेटे को तो मौत के घाट उतारा ही, उसके बाद उसने अपनी बेटी को भी जान से मारने की कोशिश की। नाकामयाब होने पर बाद में खुद भी फांसी के फंदे पर झूल गया।

Lucknow After killing 6-year-old innocent son alcoholic father hanged himself also strangled daughter

प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसमे एक नशेड़ी पिता ने पहले तो अपने 6 वर्षीय मासूम बेटे को मौत के घाट उतार दिया और फिर बाद में खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्यारे पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसका पुलिस बारीकी से परीक्षण कर रही है।

Lucknow After killing 6-year-old innocent son alcoholic father hanged himself also strangled daughter

6 वर्षीय मासूम की गला दबाकर हत्या, बेटी को भी मारने की कोशिश
बता दें कि यह घटना लखनऊ के थाना गोसाईगंज क्षेत्र अंतर्गत मुंशी गंज की है। जहां सुबह तड़के करीब 3 बजे एक नशेड़ी पिता विनोद यादव ने अपने ही 6 वर्षीय मासूम बेटे की गला घोंटकर कर हत्या कर दी। यही नहीं हत्यारे पिता ने इसके बाद अपनी 8 वर्षीय बेटी को भी गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। लेकिन किसी तरह से बेटी बचकर भाग निकली और पास में रह रहे अपने चाचा को जाकर घटना की जानकारी दी।

Lucknow After killing 6-year-old innocent son alcoholic father hanged himself also strangled daughter

Recommended Video

    नशेड़ी पिता ने की बेटे की हत्या, फिर दबाया बेटी का गला, नाकाम होने पर लगाई फांसी

    सुसाइड नोट में पत्नी की आत्महत्या का जिक्र
    इसके बाद बेटी के चाचा और मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि पिता ने भी एक तार के सहारे खुद को फांसी लगा ली है। जिसके बाद घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जब छानबीन की तो उन्हें वहां से एक सुसाइड नोट भी मिला। जानकारी अनुसार सुसाइड नोट में पिछले साल पत्नी की आत्महत्या का ज़िक्र किया गया है। साथ ही पारिवारिक ज़मीन में हिस्सा न मिलने की बात पर भी आरोपी पिता द्वारा नाराजगी जताई गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।

    मदद बस एक कॉल दूर

    पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

    iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

    सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+