Lucknow News: टक्कर के बाद स्कॉर्पियों में फंसी स्कूटी को 100 मीटर तक घसीटा, पति-पत्नी समेत 2 बच्चों की मौत
lucknow accident news: लखनऊ की अलीगंज थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पिटों और स्कूटी के बीच टक्कर हो गई। इस दौरान स्कूटी स्कॉर्पियों के नीचे फंस गई और 100 मीटर तक घिसटते रहे।

lucknow accident news: दर्दनाक खबर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सामने आई है। यहां अलीगंज थाना क्षेत्र इलाके में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद स्कूटी, स्कॉर्पियों के नीचे फंस गई। लेकिन, स्कॉर्पियों सवार ने कार नहीं रोकी और स्कूटी सवार दंपति और दो बच्चे करीब 100 मीटर तक घिसटते रहे।
इस हादसे के बाद बेकाबू हुई स्कॉर्पियों जब एक पेड़ से टक्करा कर रुकी, तब सभी को निकाला जा सका। इसके बाद दंपति और उनके दोनों बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, इस हादसे की सूचना पर पहुंची भी मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, हादसे स्थल का जायजा लिया। यह हादसा अलीगंज थाना क्षेत्र के गुलाचीन मंदिर के पास हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेज रफ्तार स्कार्पियो ने मंगलवार देर रात करीब दो बजे एक स्कूटी में टक्कर मार दी। स्कूटी पर दंपति और दो बच्चे सवार थे।
Recommended Video

बता दें कि टक्कर लगने के बाद स्कूटी स्कॉर्पियों कार के नीचे फंस गई। इस दौरान स्कूटी सवार दंपति और दो बच्चे करीब 100 मीटर तक घिसटते रहे। घटना के बाद स्कार्पियो एक खंभे से टकरा कर रुक गई। इस घटना से सड़क किनारे सो रहे लोगों में भगदड़ मच गई।
वहीं, इस हादसे की सूचना पर इंस्पेक्टर विकासनगर शिवानंद मिश्रा पुलिस बल के साथ पहुंचे। आनन-फानन स्कूटी के नीचे फंसे दंपति और दोनों बच्चों को निकाला और केजीएमयू के ट्रामा सेंटर भेजा गया। ट्रामा सेंट्रर में डाक्टरों ने परीक्षण के बाद चारों को मृत घोषित कर दिया।
वहीं, पुलिस ने स्कूटी नंबर के आधार पर चारों की शिनाख्त की है। पुलिस की मानें तो स्कूटी चालक की शिनाख्त सीतापुर निवासी राम सिंह (35) के रूप में हुई। अन्य मृतकों में राम सिंह की पत्नी और दो बच्चे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्कार्पियो टेढ़ी पुलिया की ओर से आ रही थी।
इस दौरान गुलाचीन मंदिर से करीब 100 मीटर पहले स्कूटी और स्कॉर्पियों की टक्कर हो गई। स्कूटी सवार सभी लोग स्कार्पियो के नीचे आ गए। स्कूटी और लोग स्कार्पियो में फंसकर घिसट रहे थे। घिसटने की तेज आवाज आ रही थी। चिंगारियां निकल रही थीं। गनीमत रही कि आग नहीं लगी।












Click it and Unblock the Notifications