ये हैं बुलंदशहर गैंगरेप मामले में बयानबाज़ी को लेकर चौतरफा घिरे आज़म खान के 15 कंट्रोवर्शियल बयान

सियासत में लोग किस हद तक गिर सकते हैं यह हमारी सोच-समझ के दायरे से बाहर है। आप आएदिन 'बयानबहादुर' नेताओं के ऐसे बयान सुनते रहते होंगे जिन्हें सुनकर आपको घिन आती होगी। पिछले दिनों बुलंदशहर में हुए गैंगरेप मामले पर अपनी बयानबाजी को लेकर यूपी के कैबिनेट मंत्री आजम खान इस कदर घिरे हैं कि न तो उन्हें पार्टी का समर्थन मिल रहा है और न ही किसी और का।

Azam Khan

बुलंदशहर गैंगरेप मामले को विरोधियों की राजनीतिक साजिश बताने के बयान पर वह बुरी तरह घिर गए हैं। एक तरफ जहां समाजवादी पार्टी का शीर्ष नेतृत्व उनसे खफा बताया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर पीड़ित के परिजनों ने उन्हें पागलपन का शिकार करार दिया है।

खैर, इस पूरे मामले पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा लेकिन वनइंडिया आपके सामने आज़म खान के ऐसे 15 बयान रख रहा है जिन्हें पढ़ने के बाद आप खुद तय करें कि आज़म खान मंत्री पद पर बने रहने योग्य हैं या नहीं। ये हैं आज़म खान के पूर्व में दिए गए 15 संवेदनहीन बयान :

1. पेरिस अटैक सुपरपॉवर के विरुद्ध हुआ एक रिएक्शन था- आज़म खान

2. कुत्ते के बच्चे के बड़े भाई नरेंद्र मोदी जी- आज़म खान

3. बाबरी मस्ज़िद का ताला खुलवाया था ना राजीव साहब, पूरे खानदान का नामो निशान मिट गया। ये अल्लाह का इंसाफ़ था- आज़म खान

4. कारगिल को फ़तह करने वाला कोई हिन्दू नही था। उसे मुसलमान फौजियों ने फतह किया था- आज़म खान

5. नाबालिगों से बलात्कार के लिए मोबाइल फोन जिम्मेदार है-आज़म खान

6. हम गरीब लोग हैं, बीबी क्लब नही जा सकती, महफ़िल नही जा सकती, इसीलिए ज्यादा बच्चे पैदा करते हैं- आज़म खान

7. नेता जी के जन्मदिन का फण्ड तालिबान से आया है। कुछ दाऊद ने दिया है कुछ अबूसलेम ने- आज़म खान

8. ताजमहल सुन्नी वक़्फ़ बोर्ड को दे दिया जाना चाहिए- आज़म खान

9. मुलायम सिंह यादव सिर्फ रामपुर शहर तक अपनी मर्दानगी दिखा सके, उसके आगे हि** साबित हुए- आज़म खान

10. अगर तुम अपने खिलाफ हुए अत्याचार (रेप) को पब्लिसाइज़ करोगी तो तुम दुनिया को अपना चेहरा कैसे दिखा पाओगी- आज़म खान

11. RSS के स्वयंसेवक समलैंगिक होते हैं इसीलिए शादी नही करते- आज़म खान

12. मैडम ईरानी और पीएम साहब के बंगले के बीच एक गुप्त सुरंग है- आज़म खान

13. कुदरत के माल पर सबका हक़ है। राम नाम की लूट है- आज़म खान

14. बुलंदशहर रेप कांड के पीछे एक राजनैतिक साजिश भी हो सकती है - आज़म खान

15. भारत माता डायन है - आज़म खान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+