Levana Hotel Lucknow: शासन को सौंपी गई अग्निकांड की जांच रिपोर्ट, इन छह विभागों को ठहराया गया जिम्मेदार

Levana Hotel Lucknow: शासन को सौंपी गई अग्निकांड की जांच रिपोर्ट, इन छह विभागों को ठहराया गया जिम्मेदार

लखनऊ, 10 सितंबर: राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्थित लेवाना होटल में हुए अग्निकांड की जांच रिपोर्ट शासन को सौंप दी गई है। मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब और पुलिस आयुक्त एसबी शिरडकर की संयुक्त जांच रिपोर्ट में लेवाना होटल में हुए अग्निकांड का कारण लापरवाही बताया गया है। साथ ही, जांच रिपोर्ट में इन छह विभागों की सीधे जिम्मेदारी तय की गई है। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले लेवाना होटल में आग लग गई थी। आग लगने के कारण चार लोगों की जान चली गई और सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

Levana Hotel fire incident: Lucknow commissioner & police commissioner submitted a joint report to UP govt

लेवाना होटल में हुए अग्निकांड के बाद प्रदेश की योगी सरकार हरकत में आई और एक कमेटी बनाकर इस पूरे मामले की जांच के आदेश दिए थे। इस अग्निकांड की जांच कर रहे लखनऊ कमिश्नर और पुलिस आयुक्त ने अपनी संयुक्त शुक्रवार को शासन को सौंप दी। जो रिपोर्ट शासन को सौंपी गई उसमें लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए), लखनऊ विद्युत आपूर्ति प्रशासन (एलईएसए), जिला प्रशासन, अग्निशमन, नगर निगम और आबकारी विभागों को आग के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है।

अग्निकांड के लिए जिम्मेदार अफसरों और इंजीनियरों के नामों का भी उल्लेख किया गया है। इतना ही नहीं, लखनऊ में अवैध तरीके से बनाए गए और होटलों की लिस्ट में शासन को रिपोर्ट में सौंपी गई है। साथ ही, ऐसे होटलों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात भी रिपोर्ट में कही गई है। बता दें कि 05 सितंबर को हजरतगंज में स्थित लेवाना सूट के परिसर में आग लगने से दो महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई थी और कम से कम 07 लोग गंभीर रूप से इस अग्निकांड में घायल हो गए थे।

इस अग्मिकांड के बाद एसएसआई हजरतगंज दयाशंकर द्विवेदी की तहरीर पर तीन मालिक व जीएम के खिलाफ लापरवाही व गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया था। होटल के दो मालिकों व महाप्रबंधक को मंगलवार को जेल भेज दिया गया है। तो वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आग की विस्तृत जांच के आदेश दिए थे। जांच के दौरान, एलडीए ने पाया कि इमारत ने कई मानदंडों का उल्लंघन किया और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+