अमेठी में राहुल के दौरे पर भिड़े कांग्रेस समर्थक, चले ईंट-पत्थर
लखनऊ। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी उत्तर प्रदेश में अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के दौरे पर हैं। लेकिन राहुल के अमेठी दौरे के दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गये।

राहुल गांधी के काफिल में चल रहे दो स्थानीय नेता आपस में भिड़ गये। देखते ही देखते तनाव इतना बढ़ा कि दोनों नेताओं के समर्थक आपस में भिड़ गये और एक दूसरे पर जमकर ईंट-पत्थरों से हमला बोल दिया।
नेताओं की झड़प में एक कार्यकर्ता बुरी तरह से घायल हो गया है। जानकारी के मुताबिक राहुल के साथ-साथ रहने की होड़ में एक दूसरे से आगे निकलने के चक्कर में एमएलसी दिनेश सिंह और स्थानीय ब्लॉक प्रमुख हारून की कारें आपस में टकरा गयी।
जिसके बाद दोनों नेताओं के समर्थक आपस में भिड़ गये और जमकर एक दूसरे के उपर पत्थर फेंकने लगे। घायलों को पास के ही अस्पताल में ही भर्तीकराया गया है।
गौरतलब है कि राहुल गांधी दो दिन के अमेठी के दौरे पर हैं। राहुल आज ही लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे जहां से वह सीधे आर.एस इंटर कॉलेज (रमसापुर) छतोह ब्लॉक-सलोन पहुंचे जहां उन्होंने नव-निर्वाचित ग्राम प्रधानों से मुलाकात की।
इसके बाद वह ए. एच. इंटर कॉलेज मुसाफिरखाना में सभी न्याय पंचायत अध्यक्षों के साथ मुलाकात करेंगे। राहुल गुरुवार को कांग्रेस के नेताओं से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही वह कई अन्य गांवों का भी दौरा करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications