मुलायम की निकली आह, कहा मोदी ने हमें हमारे ही लैपटॉप से हरा दिया
लखनऊ। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद केंद्र में एनडीए की सरकार बनें कई महीने बीत गए हैं, लेकिन उत्तर प्रदेस के सत्ताधारी पार्टी समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह अब तक अपनी हार के कारणों को ही ढ़ूढ़ने में लगे हुए है।

लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के हाथों मिली करारी हार को मुलायम अब तक स्वीकार नहीं कर पाएं है। तभी तो हार के लिए जिम्मेदार कारणों को वो अब तक तलाश रहे हैं। इसी दौरान उन्हें यूपी में अपनी हार के लिए जिम्मेदार कारणों में से अहम कारण का पता चला।
मुलायम की माने तो उनकी सरकार द्वारा छात्रों में बांटे गए फ्री लैपटॉप ही उनकी हार के लिए जिम्मेदार है। समाजवादी महिला सभा के राष्ट्रीय सम्मेलन में एसपी प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार के लिए छात्रों में बांटे गए लैपटॉप भी जिम्मेदार थे।
मुलायम ने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने बडी चालाकी से उनमें अपना भाषण और तस्वीर डालकर उनका इस्तेमाल अपने प्रचार के लिए किया। मुलायम ने इस कार्यक्रम के दौरान कई मुद्दों पर मोदी पर हमला किया। उन्होंने मोदी के स्वच्छता अभियान पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि सफाई किसी झाडू से नहीं होगी, बल्कि गरीबी दूर करने से होगी।












Click it and Unblock the Notifications