लखनऊ में गरजे लालू, बोले भाजपा को देश से बाहर खदेड़ना है
लालू प्रसाद यादव बोले जैसे भाजपा को बिहार से खदेड़ा था उसी तरह से देश से बाहर भाजपा को खदेड़ना है।
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के रजत जयंती समारोह में एक बार फिर से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव एक मंच पर दिखे। इस दौरान ना सिर्फ ये दोनों एक साथ नजर आए बल्कि आपस में बातचीत करते हुए भी देखे गए।

समाजवादी पार्टी के 25 साल पूरे, मनाई जाएगी सिल्वर जुबली
सपा के इस कार्यक्रम में तमाम दिग्गज नेता पहुंचे हैं, जिसमें एचडी देवेगौड़ा, लालू प्रसाद यादव और शरद यादव मंच पर पहुंच गए हैं। इस मौके पर शरद यादव ने कहा कि हम जनता परिवार के सदस्य हैं और मुलायम हमारे पुराने नेता हैं।
जब शरद यादव से पूछा गया कि क्या आप महागठबंधन में आएंगे तो उन्होंने कहा कि अभी इसको लेकर किसी भी तरह की कोई बात नहीं हुई है, आगे क्या होगा देखते हैं।
कार्यक्रम में लालू प्रसाद यादव ने कहा कि जैसे बिहार से भारतीय जनता पार्टी को खदेड़ा था उसी तरह से भाजपा को देश से खदेड़ना है। उन्होंने कहा कि बीजेपी को देश से बाहर करना हैं, गीदड़ की तरह बीजेपी को देश से बाहर करना है।












Click it and Unblock the Notifications