यूपी चुनाव में नेताजी की साईकिल पर लालटेन जला सकते हैं लालू

लखनऊ। यूपी चुनाव में इस बार तमाम स्टार प्रचारकों का जमावड़ा लगने वाला है। कई फिल्मी हस्तियां इस बार के चुनाव में तमाम राजनैतिक दलों के लिए वोटरों को लुभाने की कोशिश करेंगे। इसी लिस्ट में लालू प्रसाद यादव जल्द शामिल होने वाले हैं। सूत्रों के अनुसार आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव यूपी में समाजवादी पार्टी के लिए प्रचार कर सकते हैं।

यूपी चुनाव में पीएम मोदी ही हो सकते हैं भाजपा का चेहरा

Lalu Prasad Yadav likely to campaign for Samajwadi Party in UP poll

आपको बता दें कि लालू प्रसाद यादव सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के समधी हैं। गौरतलब है कि सोमवार को दिल्ली में सपा के तमाम दिग्गज नेताओं ने बैठक की जिसमें मुलायम सिंह यादव, शिवपाल सिंह यादव व रामगोपाल यादव शामिल थे।सूत्रों की मानें तो इसी दौरान मुलायम सिंह यादव की लालू प्रसाद से भी मुलाकात हुई।

इस मुलाकात के दौरान ही यूपी में चुनाव प्रचार को लेकर सहमति बनी है। हालांकि इस बात की अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन माना जा रहा है जल्द ही लालू प्रसाद यूपी के चुनावी मैदान में सपा की साइकिल पर सवार नज़र आएँगे।

मायावती के घर में भाजपा की सेंध, 4 बसपा विधायक कमल के साथ

आपको बता दें कि बिहार चुनाव के दौरान महागठबंधन में लालू, नीतीश और मुलायम सिंह अहम चेहरे थे। लेकिन महज कुछ ही महीनों के भीतर ही मुलायम सिंह इस गठबंधन से बाहर आ गए थे। लेकिन एक बार फिर से दोनों ही नेता साथ नज़र आ सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+