ट्यूशन के बहाने छात्र को फंसाया प्रेम प्रसंग में, हुई फरार
सहारनपुर। स्कूल में बच्चे पढ़ने के लिए जाते हैं और शिक्षकों से उम्मीद की जाते हैं कि वो उन्हें बेहतर शिक्षा प्रदान करें। लेकिन उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक स्कूली बच्चे से शिक्षिका को प्यार हो गया और वह छात्र के साथ भाग गयी।
नौंवी कक्षा के छात्र के साथ भागी टीचर, पुलिस कर रही तलाश

महज 17 वर्ष का अनूप दो साल पहले 11वीं कक्षा में पढ़ता था। उसकी क्लास में पढ़ाने वाली शिक्षिका जिनकी उम्र 25 वर्ष थी को अनूप से प्यार हो गया। इंटरमीडिएट की परीक्षा से पहले शिक्षिका अनूप को ट्यूशन देने के लिए घर बुलाने लगी
इसी दौरान दोनों के बीचे प्यार हो गया और अनूप अपनी शिक्षिका के लिए कुछ भी करने को तैयार हो गया। कई दिनों तक चले इस प्रेम संबंध के बाद एक दिन अनूप अपने घर से बुआ के घर जाने के लिए निकला लेकिन वह लौट कर ना तो घर आया और ना ही बुआ के घर पुहंचा।
अनूप अपनी बुआ के घर अंबाला जाने के लिए निकाल था लेकिन वह वह अपनी शिक्षिका के साथ फरार हो गया। कई दिनों तक घर नहीं आने के बाद अनूप के घरवालों ने पुलिस को इस बात की शिकायत दर्ज करायी। अनूप अपनी शिक्षिका के साथ आखिरी बार देखा गया था इस बात की पुष्टि एक चश्मदीद ने भी की।
मामला पुलिस में आने के बाद शिक्षिका की तलाश जारी कर दी गयी है और उसके मूल निवास स्थान मुजफ्फरनगर में पुलिस उसकी तलाश करने के लिए पहुंची लेकिव वह घर से फरार थी। इस पूरे मामले में प्रभारी निरीक्षक विजय प्रकाश सिंह का कहना है कि छात्र और शिक्षिका दोनों ही अपने घर से गायब हैं और हम उनकी तलाश कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications