हार के डर से प्रधान पद की महिला उम्मीदवार ने वैलेट बॉक्स में पानी डाला
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ग्राम पंचायत के प्रधान के चुनाव के लिए तीसरे चरण का मतदान आज चल रहा है। लेकिन सीतापुर में प्रधान पद की प्रत्याशी की अप्रत्याशित हरकत सामने आयी है।
सीतापुर के साहसापुर पोलिंग बूथ पर हार के डर से प्रधान पद की महिला प्रत्याशी ने हार के डर से वैलेट बॉक्स में पानी डाल दिया। प्रधान पद की प्रत्याशी मुन्नी देवी ने मतपेटी में पानी डालकर चुनाव को रद्द कराने की कोशिश की।
हालांकि प्रधान पद की उम्मीदवार प्रत्याश की इस हरकत के बाद पुलिस तुरंत सक्रिय हो गयी और महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। गौर करने वाली बात यह है कि मुन्नी देवी मौजूदा समय में इलाके की प्रधान हैं।
लेकिन जब मुन्नी देवी को इस बात का डर सताने लगा कि वह यह चुनाव हार जायेंगी तो उन्होंने वैलेट बॉक्स में पानी डाल दिया जिसके चलते 15 वोट खराब हो गये। बूथ पर पहुंचे जोनल मजिस्ट्रेट सहित अन्य चुनाव अधिकारियों ने महिला को गिरफ्तार कराने के बाद दूसरी मतपेटी रखवायी और फिर से इस बूथ पर मतदान करवाया।













Click it and Unblock the Notifications