यूपी की जौनपुर जेल में महिला कैदी हुई गर्भवती, मचा हड़कंप

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिला जेल में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पिछले आठ महीने से जेल में बंद महिला कैदी के गर्भवती होने की खबर ने जेल प्रशासन के होश उड़ा दिये हैं। मेडिकल जांच में महिला कैदी के गर्भवती होने की बात की पुष्टि होने के बाद प्रशासन के होश पाख्ता हो गये हैं और इस मामले को दबाने की कोशिश में जुट गये हैं।

Lady got pregnant in the prison of Jaunpur Uttar Pradesh

आपको बता दें कि जेल में तकरीबन 80 महिला कैदी है जो कई मामलों में सजा काट रही हैं। लेकिन जिस महिला के गर्भवती होने का मामला सामने आया है वह नवंबर 2105 में जेल में हत्या के मामले में बंद हुई थी। अस्पताल में हर हफ्ते होने वाले मेडिकल चेकअप के बाद भी महिला के गर्भवती होने का मामला सामने नहीं आ सका था।

महिला कैदी हर बार मेडिकल चेकअप से भागती थी जिसको लेकर डॉक्टरों के भीतर शक हुआ। वरिष्ठ डॉक्टर को जब महिला कैदी ने अपनी बात बतायी तो उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां उसके गर्भवती होने की बात सामने आयी।

वहीं इस मामले में जेल जेल अधीक्षक शैलेंद्र मैत्रेय का कहना है कि वरिष्ठ डॉक्टर के शक के आधार पर महिला कैदी को जिला अस्पताल रेफर किया गया जहा उसके गर्भवती होने की बात सामने आयी है। महिला कितने माह से गर्भवती है इस बात की रिपोर्ट कोर्ट में सौंपी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+