महिला पुलिसकर्मियों ने प्रियंका गांधी के साथ खिंचवाई फोटो, कांग्रेस बोली- नारीशक्ति को भरोसा है, हम...

लखनऊ, 20 अक्टूबर: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी की ओर से 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देने की घोषणा की है। नारा दिया है 'महिलाओं की एक आवाज, प्रियंका गांधी ज़िंदाबाद'। प्रियंका गांधी ने मंगलवार को कहा, हमारी प्रतिज्ञा है, महिलाएं उत्तर प्रदेश की राजनीति में पूरी तरह भागीदार होंगी। इस बीच प्रियंका गांधी ने के साथ महिला पुलिसकर्मियों की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कांग्रेस के ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल से इस तस्वीर को शेयर किया गया है। कैप्शन में लिखा है, ''कांग्रेस महासचिव श्रीमती @priyankagandhi जी के साथ महिला पुलिसकर्मियों की तस्वीर बयान कर रही है कि नारीशक्ति को भरोसा है, विश्वास है। हम नारीशक्ति को सशक्त बनाएंगे, हम नारीशक्ति को अधिकार दिलाएंगे।''

lady constables posed for photo with Priyanka Gandhi

आगरा जा रहीं हैं प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज आगरा जा रही हैं। वह यहां कथित रूप से पुलिस हिरासत में मारे गए सफाई कर्मी अरुण वाल्मीकि के परिवार से मिलेंगी। बुधवार को वह लखनऊ से आगरा जाने के लिए निकलीं थीं, लेकिन धारा 144 लागू होने के चलते पुलिस ने उन्हें रोक लिया और हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई। बाद में शासन से अनुमति मिलने के बाद प्रियंका गांधी सहित चार लोगों को आगरा जाने की अनुमति दी गई।

प्रियंका ने योगी सरकार और पीएम मोदी पर साधा निशाना

प्रियंका गांधी ने इस मामले में बुधवार को दो ट्वीट किए। पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा, ''किसी को पुलिस कस्टडी में पीट-पीटकर मार देना कहां का न्याय है? आगरा पुलिस कस्टडी में अरुण वाल्मीकि की मौत की घटना निंदनीय है। भगवान वाल्मीकि जयंती के दिन उप्र सरकार ने उनके संदेशों के खिलाफ काम किया है उच्चस्तरीय जांच व पुलिस वालों पर कार्रवाई हो व पीड़ित परिवार को मुआवजा मिले।'' इसके बाद पुलिस द्वारा रोके जाने पर प्रियंका ने ट्वीट में लिखा, ''अरुण वाल्मीकि की मृत्यु पुलिस हिरासत में हुई। उनका परिवार न्याय मांग रहा है। मैं परिवार से मिलने जाना चाहती हूं। उप्र सरकार को डर किस बात का है? क्यों मुझे रोका जा रहा है। आज भगवान वाल्मीकि जयंती है, पीएम ने महात्मा बुद्ध पर बड़ी बातें की, लेकिन उनके संदेशों पर हमला कर रहे हैं।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+