मुख्तार अंसारी को लेने रोपड़ जेल पहुंची UP पुलिस की टीम, जानिए उस IPS के बारे में जो कर रहे हैं टीम का नेतृत्व
मुख्तार अंसारी को लेने रोपड़ जेल पहुंच यूपी पुलिस की टीम, जानिए उस IPS के बारे में जो कर रहे है टीम का नेतृत्व
लखनऊ। माफिया से बाहुबली विधायक बने मुख्तार अंसारी इस वक्त पंजाब की रोपड़ जेल में बंद है, जिन्हें वापस लाने के लिए यूपी पुलिस की टीम मंगलवार सुबह करीब चार बजे यहां पहुंच गई है। मुख्तार अंसारी को पंजाब की रोपड़ जेल से यूपी लाने की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार ने तेजतर्रार आईपीएस अफसर और एडीजी प्रयागराज जोन प्रेम प्रकाश को सौंपी है। आइए जानते है आईपीएस/एडीजी प्रेम प्रकाश के बारे में...
Recommended Video

कौन है आईपीएस प्रेम प्रकाश
आईपीएस अधिकारी व एडीजी प्रयागराज जोन प्रेम प्रकाश दिल्ली के रहने वाले है और 1993 बैच के आईपीएस असफर हैं। प्रेम प्रकाश ने बीटेक करने के बाद पुलिस मैनेजमेंट में भी एमडी का कोर्स कर चुके हैं। आईपीएस प्रेमप्रकाश की गिनती तेजतर्रार अधिकारियों में होती है और वो लखनऊ, आगरा, बुलंदशहर मुरादाबाद, एनसीआर समेत कई जिलों में कप्तान रह चुके हैं। बेसिक पुलिसिंग में महारत रखने वाले एडीजी, विभाग में अपने सख्त रवैये के लिए भी जाने जाते हैं। उनके कड़क तेवर से बदमाश ही नहीं लापरवाह पुलिसकर्मी भी कांपते हैं।
नाम सुनकर अपराधी करने लगते थे सरेंडर
अपराधियों के बीच आईपीएस प्रेम प्रकाश का खौफ इतना था, कि वो इनका नाम सुनते ही या तो जिला छोड़ देते थे। या फिर खुद थाने में जाकर सरेंडर कर दिया करते थे। कानपुर जोन के एडीजी बनने के बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ मीटिंग कर अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन शुरू किया था। इस ऑपरेशन में 67 अपराधियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। तो वहीं खुंखार शातिर अपराधियों ने खुद सरेंडर कर सलाखों के पीछे चले गए थे।
फरियादियों के लिए मॉडर्न हेल्पलाइन सेंटर की थी शुरूआत
प्रयागराज जोन के एडीजी प्रेम प्रकाश ने हाल ही में मॉडर्न हेल्पलाइन सेंटर शुरुआत की थी। मॉडर्न हेल्पलाइन सेंटर शुरुआत उन्होंने अपने दफ्तर से की, जिसमें जोन के आठ जिलों को रखा गया था। इस हेल्पलाइन सेंटर में फरियादी अपनी समस्या और शिकायत नोट करा सकते है। किसी अपराध या फिर कोई भी अन्य गोपनीय जानकारी दी जा सकती है। खास बात है कि हेल्पलाइन में अपनी बात रखने के लिए फरियादियों को एडीजी जोन के दफ्तर तक आने की भी जरुरत नहीं पड़ेगी। उन्हें सिर्फ एक फोन कॉल करनी होगी। व्हाट्सएप, ट्विटर या ईमेल पर सूचना देने से भी काम हो जाएगा।
मुख्तार को पंजाब लेने गई टीम है 150 सदस्य
खबरों के मुताबिक, रोपड़ जेल में बंद मुख्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश वापस लाने के लिए सोमवार को रवाना हुई टीम में 150 सदस्य है। इस टीम में प्रांतीय सशस्त्र पुलिस को भी शामिल किया गया है, जो सॉफिस्टीकेटेड हथियार के साथ तैनात रहेंगे। हालांकि, इस पूरे मिशन को लेकर उच्च अधिकारियों द्वार पूरी सावधानी बरती जा रही है। ये भी पता चला है कि बांदा जेल से रोपड़ गई पुलिस टीम अलग-अलग रास्तों से गई है। हर टीम अपने रास्ते के रूट और टाइम की रोपड़ पहुंचकर रिपोर्ट देगी।
किले में तब्दील हुई बांदा जेल
इस बीच उत्तर प्रदेश के बांदा जेल को किले में तब्दील कर दिया गया है। इसके अलावा जेल में सुरक्षा ऑडिट भी किया गया। इस बारे में विस्तृत रिपोर्ट डीजी कारागार आनंद कुमार को भेज दिया गया है। ऑडिट के दौरान तन्हाई बैरक की विशेष जांच की गई। क्योंकि मुख्तार अंसारी को यहीं रखा जाना है। जेल के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications