यूपी कैबिनेट में कई अहम फैसलों पर लगी मुहर, मोबाइल रजिस्ट्रेशन को मिली मंजूरी
लखनऊ। अखिलेश यादव ने आज कैबिनेट मीटिंग में कई अहम फैसलों पर अपनी मुहर लगाई है। मीटिंग में कई ऐसे प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई है जो आगामी चुनावों में पार्टी को फायदा पहुंच सकती है। कैबिनेट में आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए कई लोक लुभावने प्रस्तावों पर कैबिनेट ने अपनी मुहर लगा दी है। जिसमें मुख्य रूप से मोबाइल फोन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शामिल है।
NGT ने लगायी अखिलेश सरकार को फटकार, लोगों के जीवन की आपको कद्र नहीं

कैबिनेट के अहम फैसले
- मोबाइल रजिस्ट्रेशन को मंजूरी।
- जिला पंचायत के अध्यक्षों को दी जाएगी नयी कार।
- अंशकालिक शिक्षकों के मानदेय के लिए 200 करोड़ रुपए मंजूर।
- जौनपुर में बनाया जाएगा नया ऑडिटोरियम।
- लॉयन सफारी इटवा के में फैसिलिटेशन सेंटर को मंजूरी।
- सीतापुर में आचार्य नरेंद्र देव पार्क बनाने की मंजूरी।
- बस्ती में विकास प्राधिकरण बनाने को मंजूरी।
- भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों को स्टांप शुल्क में छूट की मंजूरी।
- केजीएमयू में ट्रामा सेंटर के विस्तार को मंजूरी।
- समूह ग व घ संविदा कर्मियों की नियमावली को मंजूरी।
- गाजीपुर में नया ट्रामा सेंटर बनाने को मंजूरी।
- गोमती नगर में एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान को मंजूरी।
- निराश्रित महिलाओं की सहायता राशि को बढ़ाने की मंजूरी।
- यूपी में युवा नीति बनाने को मंजूरी।












Click it and Unblock the Notifications