राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा फ्लॉप, गोवा में कांग्रेस साफ : केशव प्रसाद मौर्य
लखनऊ, 14 सितंबर: कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' राहुल गांधी के नेतृत्व में जारी है। कांग्रेस की इस यात्रा को लेकर बीजेपी समेत अन्य विपक्षी दल सवाल उठा रहे हैं। बुधवार को यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी इस यात्रा को फ्लॉप करार दिया है। उन्होंने एक ट्वीट में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को फ्लॉप बताया है।
Recommended Video

'भारत जोड़ो यात्रा फ़्लॉप, गोवा में कांग्रेस साफ'
केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया, ''श्री राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा फ़्लॉप। गोवा में कांग्रेस साफ़। यह भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस छोड़ो यात्रा से है।'' बता दें, राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' का आज आठवां दिन था। इससे पहले बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा था कि जिन लोगों ने देश को तोड़ने का काम किया वे अब इस तरह की यात्रा का आयोजन कर रहे हैं।
बीजेपी सांसद संजीव बालियान ने कांग्रेस को दी ये नसीहत
बीजेपी सांसद संजीव बालियान ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर एक सवाल के जवाब में कहा कि भारत तो पहले से ही जुड़ा है, कांग्रेस ही खंड-खंड है। इसलिए इस यात्रा की आड़ में कांग्रेस खुद को जोड़ ले।' उन्होंने आगे कहा कि अगर राहुल गांधी को भारत जोड़ने का इतना ही विचार है तो पाकिस्तान जाकर उसका भारत में विलय करवा दें।












Click it and Unblock the Notifications