कौमी एकता दल का सपा में विलय, नहीं होगा आधिकारिक ऐलान
लखनऊ। कौमी एकता दल के समाजवादी पार्टी पार्टी में विलय को सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने अपनी मुहर लगा दी है। सूत्रों की मानें तो आज तकरीबन आधे घंटे तक तक अंसारी बंधुओं से मुलाकात के बाद कौमी एकता दल के सपा में विलय पर सपा मुखिया ने मुहर लगा दी है।
अयोध्या कांड के ढाई दशक और यूपी चुनाव में ध्रुवीकरण की राजनीति

आधे घंटे की मुलाकात के बाद लगी मुहर
कौमी एकता दल के विलय को लेकर आज मुख्तार अंसारी और अफजाल अंसारी ने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव से उनके आवास पर मुलाकात की। तकरीबन आधे घंटे तक दोनों नेताओं की मुलायम सिंह से बातचीत के बाद इस बात पर फैसला लिया गया है।
विवादों से बचने के लिए नहीं होगा आधिकारिक ऐलान
लेकिन जिस तरह से पिछली बार कौमी एकता दल के सपा में विलय की खबरों के चलते पार्टी को कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था उसे देखते हुए सपा मुखिया इस खबर का किसी भी तरह का प्रचार प्रसार नहीं चाहते हैं लिहाजा इस विलय की आधिकारिक घोषणा नहीं किये जाने का फैसला लिया गया है।
विलय की शर्तों पर की गयी चर्चा
सूत्रों की मानें तो मुख्तार अंसारी व अफजाल अंसारी के साथ मुलाकात के बाद दोनों विलय की शर्तों पर बात की गयी जिसके बाद कौमी एकता दल के सपा में विलय का फैसला लिया गया है।
क्या बसपा का रिजेक्टेड माल भाजपा के लिए लाएगा दलित वोटबैंक?
अखिलेश के रुख का रहेगा इंतजार
बहरहाल इस विलय के बाद देखने वाली बात यह है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जोकि शुरु से इस विलय के खिलाफत करते रहे हैं वह अब किस तरह का रुख अख्तियार करते हैं। लेकिन कौमी एकता दल के सपा में विलय को शिवपाल सिंह यादव की व्यक्तिगत विजय के रूप में जरूर देखा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications