Kargil Vijay Diwas: सीएम योगी ने कारगिल दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कारगिल विजय दिवस के मौके पर शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
chief Minister Yogi on Kargil diwas: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कारगिल दिवस के मौके पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। योगी ने इस माके पर लखनऊ में देश की रक्षा करने वाले वीर योद्धाओं की स्मृति में आयोजित समारोह में उनके परिजनों को सम्माानित करते हुए उनको नमन किया।

लखनऊ में आयोजित इस कार्यक्रम में योगी ने कहा, कारगिल युद्ध में शहीद होने वाले परिजनों को सम्मानित करने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ। भारत माता के सभी वीर सपूतों को विनम्र श्रद्धांजलि एवं उन्हें कोटिश: नमन! जय हिंद!
इसके बाद दूसरे ट्वीट में योगी ने कहा, तेरा वैभव अमर रहे माँ,हम दिन चार रहें न रहें। भारतीय सेना के अप्रतिम पराक्रम, अतुल्य दक्षता, अटूट अनुशासन व Nation First की उदात्त भावना के महान प्रतीक 'कारगिल विजय दिवस' की सभी प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई! राष्ट्र की सेवा में अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले माँ भारती के सभी अमर सपूतों को शत-शत नमन! जय हिंद!
'कारगिल विजय दिवस' के अवसर पर कारगिल शहीद स्मृति वाटिका, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में... https://t.co/rcMtzui1cs
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 26, 2023












Click it and Unblock the Notifications