कारगिल विजय दिवस की 21वीं वर्षगांठ पर सीएम योगी ने देश के वीर जवानों को किया नमन
लखनऊ। भारतीय सेना के शौर्य और साहस का प्रतीक कारगिल विजय दिवस की देश आज सालगिरह मना रहा है। दरअसल, भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर में हुए कारगिल युद्ध को आज 21 साल पूरे हो गए हैं। 26 जुलाई 1999 में भारतीय सैनिकों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए पाकिस्तान सेना को शिकस्त दी थी। इस दिन देश के वीर सपूतों के बलिदान को पूरा देश याद कर रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट करके देश के जवानों को याद किया है।

योगी आदित्यनाथ ने लिखा- जय हिंद
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मां भारती की अर्चना की थाल को अपने तन-मन और जीवन से सजाने वाले, अदम्य साहसी अमर शहीदों के बलिदान को हम सभी भारतीय कोटिशः नमन करते हैं। कारगिल विजय दिवस की वर्षगांठ हमें भारतीय सेना के इन महान सपूतों के शौर्य, त्याग और बलिदान का पुण्य स्मरण कराती है। जय हिंद!'
Recommended Video
प्रियंका गांधी ने भी किया नमन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी वीर जवानों को नमन किया हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देश के जाबांज सैनिकों को नमन। हमारे देश की रक्षा करने वाले सैनिकों को नमन। देश की रक्षा करते-करते शहीद हुए सभी सैनिकों को नमन।' #KargilVijayDivas












Click it and Unblock the Notifications