कपिल सिब्बल बोले रीता बहुगुणा मेरे पैसे लेकर भाग गईं
कपिल सिब्बल ने पूर्व कांग्रेस नेता रीता बहुगुणा जोशी पर लगाया पैसे लेकर भागने का आरोप, रीता बोली यह बयान कांग्रेस के चरित्र को दिखाता है
लखनऊ। कांग्रेस की पूर्व दिग्गज नेता रीता बहुगुणा को पार्टी से बाहर गए अभी 48 घंटे भी नहीं हुए कि कांग्रेस ने उनपर संगीन आरोप लगाने शुरु कर दिए। पूर्व कैबिनेट कपिल सिब्बल ने मंत्री ने रीता पर पैसे लेकर भागने का आरोप लगाया है।

कपिल सिब्बल ने रीता पर उनके व्यक्तिगत पैसे लेकर भाग जाने का आरोप लगाया है। जिसपर पलटवार करते हुए रीता ने कहा कि सिब्बल जैसे वरिष्ठ नेता को यह बयान शोभा नहीं देता है।
चल गया पता...रीता के कांग्रेस छोड़ने की ये है असली वजह
रीता ने कहा कि कपिल सिब्बल का बयान कांग्रेस के नेताओं का वास्तविक चरित्र दर्शाता है। यह बयान यह दिखाता है कि वह किस हद तक नीचे गिर सकते हैं।
रीता ने पैसे पर अपनी सफाई देते हुए कहा कि मैंने लखनऊ विधानसभा क्षेत्र के लिए यूपी के राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल से फंड की मांग की थी, यह कोई निजी राशि नहीं थी।
रीता हों या फिर स्वामी...क्या निजी स्वार्थों के चलते नेता बदल रहे पार्टी?
रीता ने कहा कि मैंने लखनऊ के डीएम को गुरुवार को ही बता दिया था कि फंड के पैसे निकाल लें और खाते को फ्रीज कर दें, क्योंकि वह पार्टी छोड़ रही हैं इसके साथ ही विधायक पद से इस्तीफा दे रही हैं।
भाजपा छोड़ने के तुरंत बाद मैंने शाम को 5.30 बजे यह पत्र लिख दिया था कि मेरे विधायक निधि के खाते को फ्रीज कर दिया जाए। ऐसे में कपिल सिब्बल का बयान आपत्तिजनक है।












Click it and Unblock the Notifications