Kamlesh Tiwari murder case: होटल से बैग और खून से सने भगवा कपड़े हुए बरामद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के चर्चित हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी हत्याकांड में लगातार नए खुलासे हो रहे है। आपको बता दें कि रविवार को पुलिस ने लखनऊ के एक होटल से खून से सने भगवा कपड़े बरामद कर लिए है। फॉरेंसिक टीम इस कपड़ों की जांच रही है। आशंका है कि ये कपड़े आरोपियों को हो सकते है। आपको बता दें कि पुलिस ने होटल के कमरे से कपड़े के अलावा मोबाइल फोन और आरोपियों के बैग बरामद करने का दावा कर रही है।

होटल में मिले कपड़े और बैग

होटल में मिले कपड़े और बैग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कमलेश तिवारी हत्याकांड मामले की जांच कर रही एसआईटी टीम ने रविवार को लखनऊ के नाका इलाके में स्थित एक होटल से खून से सने कपड़े बरामद किए हैं। आशंका है कि 17 अक्टूबर को आरोपियों ने होटल में कमरा लिया था। वहीं, हत्यारों ने 18 अक्टूबर को वारदात को अंजाम देने के बाद होटल में जाकर खून से सना हुआ कुर्ता बदला था, जिसे आज बरामद कर लिया है। मौके पर फॉरेंसिक टीम कपड़ों की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, होटल के कमरे से भगवा कपड़े के अलावा मोबाइल फोन और बैग भी मिला है, शक है कि ये सामान उन्हीं हत्यारों के हैं जिन्होंने कमलेश पर चाकू से वार किया है।

सीसीटीवी फुटेज आई सामने

सीसीटीवी फुटेज आई सामने

रविवार को लखनऊ के नाका इलाके में स्थित खालसा होटल में सीसीटीवी कैमरे में आरोपियों की तस्वीर सामने आई है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने 17/18 अक्टूबर की रात 12 बजकर 8 मिनट पर होटल में चेक इन किया था। वहीं 18 अक्टूबर की सुबह 11 बजकर 38 मिनट पर दोनों आरोपी भगवा कपड़े पहने होटल से निकलते हुए नजर आ रहे है। जबकि आरोपियों के हाथ में थैला भी नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि कमलेश के कातिल होटल के G-103 में रुके थे।

गूगल मैप की मदद से पहुंचे थे हत्यारे

गूगल मैप की मदद से पहुंचे थे हत्यारे

कमलेश तिवारी के हत्यारो ने गूगल मैप की मदद से उनके बारे में जानकारी जुटाई थी। पुलिस के मुताबिक चारबाग रेलवे स्टेशन से कमलेश के घर का पता पूछते हुए दोनों हत्यारे गणेशगंज पहुंचे थे। दोनों हत्यारों की लोकेशन हरदोई से मुरादाबाद होते हुए गाजियाबाद में मिली है। दावा किया जा रहा है कि हत्यारे गूगल मैप की मदद से कमलेश तिवारी की लोकेशन तलाश कर खुर्शेदबाग पहुंचे थे। पुलिस ने ये भी दावा किया है कि वारदात के एक दिन पहले रात करीब साढ़े 12 बजे कमलेश को कॉल की गई थी। पड़ताल करने पर पता चला है कि ये मोबाइल कानपुर देहात के टैक्सी चालक का है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+