Kalyan Singh Health Update: अभी वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं कल्याण सिंह, लगातार हो रही मॉनिटरिंग

Kalyan Singh Health Update: अभी वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं कल्याण सिंह, लगातार हो रही मॉनिटरिंग

लखनऊ, 21 जुलाई: यूपी के पूर्व सीएम व राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह की हालत में सुधार नहीं हो रहा है। उनकी हालत अभी भी अस्थिर बनी हुई है। शनिवार सुबह संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान के डॉक्टरों द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, कल्याण सिंह को वेंटिलेटर पर रखा गया है। वह अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

Recommended Video

      Kalyan Singh Health Update: अभी भी वेंटिलेटर पर हैं कल्याण सिंह | वनइंडिया हिंदी
      Kalyan Singh Health Update: Former UP CM Kalyan Singh has been put on ventilator

      एसजीपीजीआई द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, कल्याण सिंह की हालत में सुधार नहीं हो रहा है। उनकी हालत अभी भी अस्थिर बनी हुई है। कल्याण सिंह को अभी वेंटिलेटर पर रखा गया है। क्रिटिकल केयर मेडिसिन (सीसीएम), कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी और एंडोक्रिनोलॉजी विभागों के वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम कल्याण सिंह को देख रही है। इसके अलावा इंस्टिट्यूट के निदेशक प्रफेसर आरके धीमान भी लगातार उन्हें देख रहे हैं।

      बता दें, कल्याण सिंह को गंभीर हालत में चार जुलाई को संस्थान के सीसीएम में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हुआ, लेकिन 17 जुलाई को सांस लेने में दिक्कत के बाद उन्हें नॉन इनवेसिव वेंटिलेशन पर रखा गया। स्थिति और अधिक बिगड़ने के कारण उन्हें लाइफ सेविंग सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। प्रो धीमन ने बताया कि उनके सभी पैरामीटर की क्लोज मॉनिटरिंग की जा रही है। हालांकि, तबीयत में सुधार न होने से परिवार समेत डॉक्टर भी चिंतित हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+