Kalyan Singh : पूर्व सीएम कल्याण सिंह की तबीयत बिगड़ी, हाल जानने पहुंचे सीएम योगी

लखनऊ, 20 अगस्त: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान के डायरेक्टर प्रो. आरके धीमान ने बताया कि कल्याण सिंह का ब्लड प्रेशर लो है और वह सामान्य रूप से यूरिन नहीं कर रहा है। उन्हें डायलिसिस पर रखा गया है। देखते हैं आज शाम या कल तक उनकी हालत में कितना सुधार होता है।

Kalyan Singh condition has deteriorated He is on ventilator

कल्याण सिंह का हाल जानने अस्पताल पहुंचे सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार की सुबह दिल्ली से लौट और एयरपोर्ट से सीधे एसजीपीजीआई पहुंचे। यहां आने के बाद वह सीधे संस्थान के आईसीयू पहुंचे और कल्याण सिंह का हाल जाना। मुख्यमंत्री योगी के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी रहे। इस दौरान कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह राजू भईया व पीजीआई के निदेशक प्रो.आरके धीमन भी मौजूद रहे।

विशेषज्ञ डॉक्टर कल्याण सिंह की स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं

बता दें, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। तबीयत बिगड़ने पर बीते 21 जून को उन्हें लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया था। इस बीच 3 जुलाई को उन्हें माइनर हार्ट अटैक पड़ा, जिसके बाद उन्हें पीजीआई के आईसीयू में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान कल्याण सिंह की तबीयत में सुधान देखने को मिला, लेकिन 17 जुलाई को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें वेंटीलेटर पर रखकर लाइफ सपोर्ट सिस्टम दिया गया। संस्थान के निदेशक प्रो.आरके धीमन भी उनके स्वास्थ्य से संबंधित सभी पहलुओं पर बारीकी से नजर रखे हैं। एसजीपीजीआई के डायरेक्टर प्रोफेसर आरके धीमान ने शुक्रवार को बताया कि कल्याण सिंह को डायलिसिस पर रखा गया है। अभी वो वेंटिलेटर पर हैं। उन्होंने कहा कि आज शाम या कल तक उनकी सेहत में कितना सुधार होता है ये देखना होगा। विशेषज्ञ डॉक्टर उनकी स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+