कैराना पार्ट 2- हिंदू परिवारों के पलायन की एक और लिस्ट जारी

मेरठ। उत्तर प्रदेश की सियासत में कैराना पलायन ने नया भूचाल ला दिया है। भाजपा सांसद हुकुम सिंह की 350 हिंदू परिवारों के पलायन की सूचि का विवाद अभी थमा भी नहीं था कि उन्होंने दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में भी 63 हिंदू परिवारों के कांधला कस्बे से पलायन का दावा किया गया है।

कैराना से निकलेगा भाजपा के लिए 2017 की जीत का मंत्र

Kairana part 2- BJP MP's second list of exodus makes big political ruckus

कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने पहले दावा किया था कि हिंदू को मजबूर होकर कैराना से पलायन करना पड़ा था। लेकिन बाद में उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि यह मामला सांप्रदायिक नहीं है बल्कि आपराधिक है। हुकुम सिंह ने कहा कि मेरे कार्यकर्ताओं ने इस लिस्ट को तैयार किया है, मुमकिन है कि एक या दो फीसदी यह लिस्ट गलत हो, लेकिन इस मामले में सरकार की जवाबदेही तय होनी चाहिए।

वहीं हुकुम सिंह से जब पूछा गया कि आपने कहा था कि ऐसी लिस्ट जारी करेंगे जिसमें अन्य धर्म के लोगों के पलायन करने वालों का नाम भी होगा। तो उन्होंने कहा कि मैंने पूरी कोशिश की लेकिन हिंदू परिवारों के ही गांव छोड़ने का मामला सामने आया है।

हुकुम सिंह ने जो दूसरी लिस्ट जारी की है वह कैराना विधानसभा के कांधला गांव की है। जहां 63 हिंदू परिवारों के गांव को छोड़ने की बात कही गयी है। उन्होंने कहा कि बीते दो सालों में कैराना में हुए सांप्रदायिक हिंसा की वजह से हिंदू परिवार पलायन करने को मजबूर हुए हैं। कैराना मामले पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी चुप्पी तोड़ते हुए भाजपा पर उत्तर प्रदेश में दंगे कराने का आरोप लगाया गया है। उन्होंने कहा कि चार परिवारों ने 20 साल पहले ही कैराना छोड़ दिया था।

मायावती ने कहा कि भाजपा ने अपनी हार से लोगों का ध्यान हटाने के लिए जबरन कैराना के लोगों के पलायन का मुद्दा उठाया, लेकिन मीडिया ने इस साजिश को विफल कर दिया। उन्होंने कहा कि आजादी से आज तक उत्तर प्रदेस से लगातार पलायन हो रहा है। पहले लोग अच्छी नौकरी के लिए तो अब लोग पढ़ाई के लिए पलायन कर रहे हैं। मायावती ने कहा कि मौजूदा समय में जो पलायन हुआ है वह सपा सरकार की गुंडागर्दी और निरंकुश शासन व ध्वस्त कानून व्यवस्था की वजह से हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+