थम नहीं रहा कैराना विवाद, सीमेंट व्यापारी से बदमाश में मांगी 1 लाख की फिरौती
शामली। जिस तरह से कैराना में दबंगों के खौफ के चलते हिंदुओं के पलायन का मामला सामने आया था और उसपर जमकर सियासत हुई थी उसने यहां की कानून व्यवस्था को खोल कर रख दिया था। हालांकि अखिलेश सरकार ने इन दावों को खारिज कर इसे सियासत करार दिया था लेकिन एक बार फिर यहां व्यापारी को धमकी देने का मामला सामने आया है।
उलेमा का भागवत से सवाल, कैसा देशप्रेम चाहते हैं मुसलमानों से

कैराना में विसातयान इलाके में तीन बाइक सवारों ने एक सीमेंट व्यापारी से फिरौती मांगी है। बदमाशों ने दुकान के बाहर खड़े होकर हथियार के दम के व्यापारी से एक लाख रुपए देने को कहा है। बदमाशों ने व्यापारी को धमकी दी है कि अगर उसने तीन दिन के भीतर एक लाख रुपए की रंगदारी नहीं दी तो उसके अंजाम बुरे होंगे। बदमाशों की खुलेआम धमकी ने एक बार फिर से यहां के व्यापारियों में खौफ भर दिया है।
विसातयान मोहल्ले में सीमेंट की दुकान चलाने वाली आरिफ को इन बदमाशों ने धमकी दी है जिसकी तस्दीक खुद व्यापारी ने की है। यह मामला उस समय सामने आया जब व्यापारी अपनी दुकान में रूपए गिन रहा था। धमकी मिलने के बाद व्यापारी ने अन्य व्यापारियों के साथ मिलकर कैराना कोतवाली में शिकायत दर्ज करायी है। अब देखने वाली बात है कि पुलिस इसपर कुछ कार्यवाही करती है या फिर इस मामले में सियासत शुरु हो जाती है।












Click it and Unblock the Notifications