यूपी में जज नहीं सुरक्षित, मिल रही है जान से मारने की धमकी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अपराध तंत्र के हौसले इस कदर बुलंद हो गे हैं कि वह अब जज को भी धमकी देने लगे हैं। फैजाबाद के अपर सत्र न्यायाधीश दामोदर सिंह को एक मामले में धमकी दी गयी है। एडीजे दामोदर सिंह को धमकी दिये जाने के मामले को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने गंभीरता से लिया है और राज्य सरकार को निर्देश दिये हैं कि उन्हें पूरी सुरक्षा प्रदान की जाए।

हाईकोर्ट के जज सुधीर कुमार सक्सेना ने जज को धमकी दिये जाने के मामले में सख्ती दिखाते हुए सरकार को निर्देश दिये हैं कि हाईकोर्ट को अपने अधिकारियों को सुरक्षा मुहैया कराना उनका फर्ज है। दरअसल एडीजे दामोदर सिंह एक आपराधिक मामले की सुनवाई कर रहे हैं। इस मुकदमें के ट्रायल के दौरान अभियुक्त ने जज को उनके फोन पर कई बार धमकीभरे मैसेज भेजे, जिसके आधार पर एफआईआर करायी गयी है।
एफआईआर के आधार पर पुलिस ने तीन अभियुक्तों को जिनमें अमरजीत सिंह, दीपू और धीरेंद्र शामिल हैं के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। जिसके बाद इस मामले से जुड़े गवाहों को भी पूरी सुरक्षा मुहैया कराये जाने की अपील की गयी है। वहीं कोर्ट के निर्देश के बाद राज्य सरकार ने एडीजे को इस मामले की सुनवाई तक पूरी सुरक्षा सरकारी खर्च पर मुहैया कराने का निर्देश दिया है। जज के साथ एक गनर हमेशा रहेगा, यही नहीं जरूरत पड़ने पर उनकी सुरक्षा को और बढ़ाया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications