Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

BJP ने जितेंद्र सिंह बबलू को पार्टी से निकाला, रीता बहुगुणा जोशी ने जताई थी आपत्ति

लखनऊ, 10 अगस्त: बीजेपी ने बीएसपी से आए जितेंद्र सिंह बबलू को पार्टी से निकाल दिया है। जितेंद्र सिंह बबलू बीते 4 अगस्त को पार्टी में शामिल हुए थे। इसके बाद पार्टी की वरिष्ठ नेता रीता बहुगुणा जोशी ने आपत्ति जताई थी। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष से इस मामले पर बात करने की बात कही थी। बता दें, बबलू का विवादों से पुराना नाता रहा है। जितेंद्र सिंह बबलू पर रीता बहुगुणा के घर को जलाने का भी आरोप है। अब बीजेपी ने रीता बहुगुणा की शिकायत पर उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया है।

jitendra singh bablu expelled from bjp after rita bahuguna joshi displessure

बबलू पर रीता बहुगुणा के घर को जलाने का है आरोप

दरअसल, जितेंद्र सिंह बबलू पर रीता बहुगुणा के घर को जलाने का आरोप है। तब बबलू बीएसपी में थे और पिछले हफ्ते बीजेपी में शामिल हुए थे। इसके बाद सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि पूर्व बसपा विधायक जितेंद्र सिंह बबलू को भाजपा में शामिल करने पर मैं स्तब्ध हूं क्योंकि यह वही आदमी है जिसने जुलाई 2009 में मेरे मकान को आग लगाई थी, उस समय मैं मुरादाबाद जेल में थी। मकान जलाने के केस की जांच में पुलिस ने जितेंद्र सिंह बबलू को आरोपी पाया था। रीता बहुगुण ने कहा था कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि जितेंद्र सिंह बबलू ने पार्टी को गफलत में रखा और प्रदेश अध्यक्ष को यह जानकारी नहीं होगी कि इनका कोई आपराधिक बैकग्राउंड है। मैं प्रदेश अध्यक्ष से मिलकर अपील करूंगी कि इनकी सदस्यता रद्द की जाए।

जानिए क्या है वो घटना?

17 जुलाई 2009 की यह घटना है। उस समय रीता बहुगुणा जोशी कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष थीं। लखनऊ के हुसैनगंज में सरोजनी नायडू मार्ग पर स्थित रीता बहुगुणा जोशी के घर में आग लगाई गई थी। इस घटना में तत्कालीन बसपा विधायक जितेंद्र सिंह बबलू समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पिछले साल भी जितेंद्र सिंह बबलू को भाजपा में शामिल करने की कोशिश की गई थी, लेकिन पार्टी के अंदर विरोध होने पर ऐसा नहीं हो पाया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+