लखनऊ में जिमी शेरगिल की वेब सीरीज 'चूना' की शूटिंग रुकी, 5 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले
लखनऊ, 16 जुलाई: एक्टर जिमी शेरगिल, नमित दास और मोनिका पवार की वेब सिरीज 'चूना' की शूटिंग रोक दी गई है। दरअअसल, शूटिंग पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिलाधिकारी से विचार विमर्श के बाद सीएमओ ने पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर को चिट्ठी लिखकर शूटिंग तुरंत रुकवाने का अपील की है। जिलाधिकारी ने शूटिंग को तत्काल प्रभाव से रोकने का आदेश दिया है। इसके बाद यूनिट के 92 लोगों को क्वारंटाइन कर दिया गया है।

लखनऊ के अलग-अलग होटलों में रुकी है टीम
वेब सीरीज 'चूना'की शूटिंग मलिहाबाद स्थित मिर्जागंज इलाके में चल रही थी। शूटिंग यूनिट में शामिल लोग होटल एसआर ग्रैंड चारबाग, होटल मिलेनियम रेजीडेंसी मटियारी, गोमती नगर स्थित होटल हिल्टन में रुके हुए हैं। लेटर के मुताबिक, एसआर ग्रैंड में रुकी टीम के पांच सदस्य पॉजिटिव पाए गए हैं। इस जानकारी के बाद वेब सीरीज के सभी लोगों को क्वारंटाइन रहने के आदेश दिए गए हैं।
यूपी में कोरोनो के 1428 एक्टिव केस, अब तक 22,704 लोगों की गई जान
बता दें, उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण लगातार घट रहा है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। प्रदेश में कोरोना के आंकड़ों की बात करें तो अब राज्य में सिर्फ 1428 एक्टिव केस बचे हैं। प्रदेश में गुरुवार को सिर्फ 90 नए केस आए। अब पांच जिलों में कोरोना का एक भी मरीज नहीं है। 70 जिलों में कोरोना के 50 से कम मरीज हैं और 34 जिलों में 10 से भी कम रोगी हैं। प्रदेश में कल दो और मरीजों की मौत हुई, जिसके बाद अब तक कुल 22,704 लोगों की जान यह वायरस ले चुका है। अलीगढ़, ललितपुर, श्रावस्ती, हाथरस और महोबा कोरोना मुक्त हो चुके हैं। राज्य में अब रिकवरी रेट 98.6 फीसद है। यहां कुल पॉजिटिविटी दर 2.70 फीसदी है। देश में सर्वाधिक नमूनों 6 करोड़ 13 लाख 38 हजार 782 की जांच यूपी ने की है।












Click it and Unblock the Notifications