Uttar Pradesh Assembly Election 2022: JDU ने जारी की 26 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जदयू और भाजपा में गठबंधन की बात नहीं बनने पर जदयू ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। चरणवार तरीके से प्रत्याशियों की लिस्ट शनिवार यानी कि आज जारी कर दिया है। जदयू के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि चरणवार उम्मीदवारों की सूची जारी होगी। सूची में जिन इलाकों में पहले चरण और दूसरे चरण में पार्टी चुनाव लड़ाना चाहती है वहां के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है।

jdu release first list of candidate of uttar pradesh assembly election 2022

जदयू ने यूपी चुनाव को लेकर आरसीपी सिंह को बात करने की जिम्मेदारी दी थी। आरसीपी सिंह को पार्टी ने उम्मीदवारों के नाम और विधानसभा क्षेत्रों के नाम की भी लिस्ट दे दी थी। जदयू यूपी प्रभारी केसी त्यागी के मुताबिक केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और धर्मेंद्र प्रधान से बात की। लेकिन बात नहीं बनी।

अब इसके चलते जदयू ने यूपी चुनाव में अकेले लड़ने का फैसला किया है। पार्टी ने 51 प्रत्याशियों की सूची भी तैयार कर ली है, जिनमें से 26 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दिया गया है। जदयू नेता केसी त्यागी ने साफ कर दिया है कि पार्टी यूपी चुनाव में अकेले उतरेगी। लेकिन, कितनी सीटों पर चुनाव लडे़गा, इस पर अभी फैसला लेना बाकी है।

फिलहाल पार्टी ने 51 उम्मीदवारों की सूची तैयार की है। 26 सीटों की पहली सूची जारी हो गई है। BJP के साथ समझौते का कोई संदेश नहीं आया। इसलिए बैठक बुलाकर पहली सूची पर निर्णय लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इसे जारी किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+