मुन्ना बजरंगी हत्याकांड: योगी सरकार ने तत्कालीन जेलर को किया बर्खास्त
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने एक जेलर और एक डिप्टी जेलर को बर्खास्त करने का आदेश जारी किया है। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर रहे आनंद कुमार ने डीजी जेल का कार्यभार संभाला और उधर जांच के बाद जेल के दो बड़े अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया।

बागपत के जेलर रहे उदय प्रताप सिंह बर्खास्त
बागपत जेल में डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या हुई थी। जुलाई 2018 में कुख्यात अपराधी सुनील राठी ने माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले की जांच के बाद यूपी के प्रमुख गृह सचिव अरविंद कुमार ने तत्कालीन जेलर उदय प्रताप सिंह को बर्खास्त कर दिया है।
मुजफ्फरनगर जेल स्टिंग मामले में डिप्टी जेलर बर्खास्त
मुजफ्फरनगर जेल में स्टिंग मामले में दोषी पाए जाने पर डिप्टी जेलर धीरेंद्र कुमार सिंह को भी बर्खास्त कर दिया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन में गृह और सचिवालय प्रशासन की समीक्षा बैठक में स्पष्ट कर दिया था कि अब वह नकारा व भ्रष्ट अधिकारियों को बर्दाश्त करने के मूड में नहीं हैं। उन्होंने लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के साथ ही पेट्रोलिंग बढ़ाने तथा महिला सुरक्षा को लेकर भी दिशा निर्देश दिया था।












Click it and Unblock the Notifications