खून से सीएम अखिलेश को लिखा खत, नौकरी ना मिलने पर दी आत्‍मदाह की धमकी

लखनऊ। राजकीय औद्योगिक संस्‍थाओं में अनुदेशकों के रिक्‍त पद पर भर्ती के लिए दो वर्ष पूर्व हुई परीक्षा और और साक्षत्‍कार का परिणाम घोषित न होने से गुस्‍साए अभ्‍यर्थियों ने सोमवार को आमरण अनशन किया। लखनऊ के बांस मंडी चौराहा स्थित प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय पर जुटे अ‍भ्‍यर्थियों ने विभाग पर उत्‍पीड़न का आरोप लगाया।

 ITI instructor candidates wrote letter with blood to CM Akhilesh Yadav

इतना ही नहीं अथ्‍यर्थियों ने मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव को खून से खत लिखा और 12 सितंबर से पहले साक्षत्‍कार का रिजल्‍ट न घोषित करने पर आत्‍मदाह की धमकी दी। जानकारी के मुताबिक जिस अभ्‍यार्थी ने खून से खत लिखा है उसका नाम श्रीकांत यादव है।

इसके लिए 10 हजार अभ्‍यर्थियों का साक्षात्‍कार भी हुआ। लेकिन परिणाम अभी तक घोषित नहीं हुआ जिससे अभ्‍यर्थी परेशान हैं। इस मामले में मुख्यमंत्री से लेकर राज्यपाल तक को पत्र लिखे, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हो रही।

उल्‍लेखनीय है कि इससे पहले 12 अगस्त को भी बुलंदशहर की दो बेटियों ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अपने खून से पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने अपनी मां के हत्यारे पिता को सजा दिलाने की मांग की थी। जिसके बाद अखिलेश यादव उन बच्चियों से मिले और उन्हें न्याय दिलाने एवं उनकी शिक्षा के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+