यूपी में आईएसआईएस का खतरा, आईबी ने जारी किया अलर्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भी दुनिया के लिए सबसे बड़े आतंकी संगठन आईएसआईएस अपनी दस्तक दे चुका है। आईएस के खतरे को देखते हुए खुफिया विभाग ने प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया है।

ISIS threat put Uttar Pradesh on High alert after IB gives input

केंद्र सरकार के अलर्ट के बाद यूपी में सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश के एडीजी दलजीत चौधरी ने सभी सुरक्षा एजेंसियों को पूरी तरह से चौकस रहने के निर्देश दिये गये हैं।

सूत्रों की मानें तो हाल ही में एक में मेरठ में आईएस कका एजेंट गिरफ्तार किया गया था। संदिग्ध आतंकी की फोन टैप किया गया है जिसमें कई अहम सुराग निकलकर सामने आये हैं।

इससे पहले भी आजमगढ़ में कुछ युवक आईएस के लिए काम करने के आरोप में गिरफ्तार किये गये थे। जो संदिग्ध आईएस के लिए लड़ने गये थे उनमें से एक की मौत भी हो चुकी है।

अलर्ट में प्रदेश के अहम धार्मिक स्थलों, ताज, लखनऊ का विधानभवन, सचिवालय, एनेक्सी, बापू भवन के साथ ही रेलवे व बस स्टेशनों, हवाई अड्डों के अलावा कई शॉपिंग मॉल सहित अन्य अहम जगहों की सुरक्षा को पुख्ता करने के निर्देश दिये गये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+