मुलायम सिंह के खिलाफ आईपीएएस अधिकारी ने दर्ज करायी FIR

लखनऊ। आईपीएस अधिकारी को धमकी देने के मामले में आज लखनऊ के हजरतगंज थाने में सपा मुखिया के लिए अमिताभ ठाकुर अकेले ही मुश्किल का सबब बन गये हैं। अमिताभ ठाकुर आज थाने पहुंचकर मुलायम सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने पहुंच गये।

Amitabh Thakur

वहीं जब अमिताभ ठाकुर थाने पहुंचे तो उनकी शिकायत को लेने के लिए थाने में कोई तैयार नहीं था। लेकिन जब अमिताभ ठाकुर ने धरने के मूड में आये और सीधे शब्दों में कहा कि अगर मेरी शिकायत नहीं स्वीकार की गयी तो वो यहां 3 दिन तक धरने पर बैठ जायेंगे।

अमिताभ ठाकुर और मौजूद मीडिया के जमावड़े के दबाव में उनकी शिकायत को दर्ज कर लिया गया। साथ ही यह आश्वासन दिया गया कि इस मामले में उचित कार्यवाही की जाएगी। अमिताभ ठाकुर ने कहा कि मुलायम सिंह यादव काफी ताकतवर नेता है ऐसे में मेरी जान को खतरा है। उन्होंने प्रदेश सरकार से सुरक्षा की भी मांग की। उन्होंने कहा कि मैं और मेरी पत्नी को जान का खतरा है।

यह फोन मुलायम सिंह ने किया था

Amitabh Thakur

अमिताभ ठाकुर ने साफ शब्दों में कहा कि जो फोन उन्हें किया गया था वह सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने ही किया था। उन्होंने इसके लिए कई तथ्य पेश किए कि फोन मुलायम सिंह के ही नंबर से आया था। मैं उनकी आवाज को पहचानता हूं और वह उनकी ही आवाज थी। जिन बातों को मुलायम सिंह ने जिक्र किया वह बेहद निजी थी जिसे सिर्फ वही जानते हैं।

मुलायम सिंह ने अपने रिश्तेदार के खिलाफ एफआईआर की बात कही जो सिर्फ हमें ही पता थी। अमिताभ ठाकुर ने साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री के राजधर्म निभाने की नसीहत देते हुए कहा कि क्या हुआ अगर मुलायम सिंह अखिलेश के पिता है, वह प्रदेश के मुख्यमंत्री भी है। ऐसे में उन्हें राजधर्म निभाना चाहिए और उचित कार्यवाही करनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+