IPS नवनीत सिकेरा ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखी ये बात, आपका भी छू लेगी दिल
IPS नवनीत सिकेरा ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखी ये बात, आपका भी छू लेगी दिल
लखनऊ,

खुल गया है कोरोना कर्फ्यू
दरअसल, कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से यूपी सहित पूरे देश में कोरोना कर्फ्यू लगा हुआ था, जो अब खुल गया है। इस कोरोना कर्फ्यू की वजह से अगर किसी तो सबसे ज्यादा परेशानी पड़ी है तो वो गरीब तबके के लोगों को उठानी पड़ी है। काम बंद हुआ तो रोजी बंद हो गई और रोजी बंद हुई तो रोटी के लाले पड़ गए। रोज कमाई कर खाने वाले इन श्रमिकों और उनके परिवारों के सामने भूखे मरने की नौबत आ जाती है। कुछ ऐसी ही दिल को झकझोर देने वाली तस्वीर आईपीएस अधिकारी और यूपी पुलिस के आईजी नवनीत सिकेरा ने अपने फेसबुक पर शेयर की है।

नवनीत सिकेरा ने लिखा- पेट भर गया तो ठीक से सो लेंगे दुआ देंगे
आईपीएस अधिकारी और आईजी नवनीत सिकेरा ने शनिवार 12 जून को अपने फेसबुक पेज पर जमीन पर बैठक अमरूद बेचती एक बुजुर्ग महिला की तस्वीर शेयर की है। तस्वीर शेयर करने के साथ ही उन्होंने लिखा, 'मोल भाव vs दिल का भाव
बहुत दिनों बाद लॉकडाउन खुला है
ये तस्वीर हर सड़क की है, हर गली मोहल्ले की है
बिना मोल भाव के सिर्फ अपने दिल के भाव से ले लेना
पेट भर गया तो ठीक से सो लेंगे दुआ देंगे'

पता नहीं इस काम को हमारा समाज कब काम मानेगा: नवनीत सिकेरा
नवनीत सिकेरा ने शुक्रवार 11 जून को भी अपने फेसबुक पेज खाट पर लेटी महिल द्वारा रोटी सकेती एक तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर शेयर करने के साथ लिखा था, 'पता नहीं इस काम को हमारा समाज कब काम मानेगा
बिना छुट्टी का, बिना पगार का, दिन में काम से कम 2 बार, आंधी, तूफान, बिजली, सर्दी या भभकती गर्मी ये पूरी जिन्दगी आखिरी सांस तक किया जाता है, पर काम नहीं है ये
फिर क्या है ये, क्या नाम है इसका'












Click it and Unblock the Notifications