'दिखावे पे ना जाएं, अपनी अक्ल लगाएं...', IPS नवनीत सिकेरा ने शेयर की ऐसी फोटो, जिसमें छिपा है राज
लखनऊ, 15 सितंबर: पहले तस्वीर देखिए, फिर दिमाग पर थोड़ा जोर दीजिए। इसके बाद भी अगर आप इस फोटो के पीछे छिपे राज को नहीं समझ पाए तो रोज बादाम खाइए और दिमाज तेज करिए। दरअसल, इस तस्वीर में ही इसकी हकीकत छिपी है। एक शख्स भला अपने दोनों हाथों से सीमेंट का भारी भरकम पत्थर कैसे उठा ले रहा है? सवाल तो है, लेकिन यहां अल्क लगाने की जरूरत है। जरूरी नहीं फोटो में जो दिख रहा हो वो ही हकीकत हो। उत्तर प्रदेश के चर्चित आईपीएस अफसर नवनीत सिकेरा ने ये तस्वीर अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से शेयर करते हुए लोगों के दिमाग का टेस्ट लिया है।

'दिखावे पे ना जाएं, अपनी अक्ल लगाएं'
IPS अधिकारी नवनीत सिकेरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर फेसबुक और ट्विटर पर तस्वीरें या अपने विचार शेयर कर लोगों को प्रेरित करते रहते हैं। इस बार उन्होंने एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिसने यूजर्स का दिमाग गोल-गोल घुमा दिया। पहली नजर में देखने पर यूजर्स इस चक्कर में पड़ गए कि आखिर माजरा क्या है।

क्रेन के जरिए उठाया गया पत्थर
आईपीएस नवनीत सिकेरा ने जो फोटो शेयर की है, उसमें फौजी की ड्रेस में एक शख्स भारी भरकम पत्थर उठाए हुए है। पहली नजर में देखने पर यह फोटो असली लगेगी, लेकिन ध्यान से देखने पर पता चलेगा कि यह भारी भरकम पत्थर फौजी नहीं बल्कि क्रेन के जरिए उठाया गया है। फौजी सिर्फ नीचे खड़ा होकर हाथ लगाए है, जिससे ये लगे कि पत्थर उसने उठाया हुआ है।

कैसे सामने आई फोटो की हकीकत ?
भारी भरकम पत्थर उठाए फौजी की हकीकत फोटो में दिख रही परछाईं में दिख रही है। परछाईं में दिख रहा है कि पत्थर को एक क्रेन के माध्यम से उठाया गया है। फौजी की ड्रेस में एक शख्स पत्थर के नीचे से इस तरह हाथों को उठाए हुए है, जिससे लगे कि पत्थर उसने ही उठाया है।












Click it and Unblock the Notifications