अमिताभ ठाकुर के अनशन के बाद मुलायम सिंह के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

लखनऊ। सपा सुप्रीमों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए लखनऊ के हजरतगंज थाने पर धरने पर बैठ गये हैं। अमिताभ ठाकुर ने कहा कि जबतक उनकी एफआईआऱ दर्ज नहीं होती है वह यहां धरना देंगे। देखते ही देखते यूपी पुलिस को ठाकुर के सामने झुकना पड़ा और आईपीसी की धारा 506 (जान से मारने की धमकी देने) के तहत मुलायम सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हो गया।

मुलायम सिंह के खिलाफ फेसबुक पर कमेंट करना पड़ा महंगा, FIR दर्ज

गौरतलब है कि मुलायम सिंह के खिलाफ अमिताभ ठाकुर ने धमकी देने का आरोप लगाते हुए हाल ही में एक ऑडियो टेप जारी किया था जिसकी सुनवाई करते हुए कोर्ट ने अमिताभ ठाकुर के पक्ष में फैसला देते हुए मुलायम सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था।

सामने आया यादव सिंह के साथ मुलायम सिंह के परिवार के कारोबारी रिश्ते

कोर्ट के आदेश के बावजूद भी अभी तक मुलायम सिंह के खिलाफ मामला दर्ज नहीं होने के चलते अमिताभ ठाकुर ने हजरतगंज थाने पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गये है। आपको बता दें कि कोर्ट के आदेश के बावजूद 17 दिन गुजर जाने के बाद भी मुलायम सिंह यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी है।

धरने पर बैठे अमिताभ ठाकुर ने कहा कि मैं जब भी मुलायम सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने आता हूं तो उल्टा मेरे ही खिलाफ एक एफआईआर दर्ज की जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+