पागल प्रेमी ने प्रेमिका को किया आग के हवाले, बच्चें भी झुलसे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से दर्दनाक घटना सामने आयी है। यूपी के चंदौली शहर में एक सनकी प्रेमी ने अपनी सनक के चलते अपनी प्रेमिका को आग के हवाले कर दिया।

fire

प्रेम प्रसंग में पागल प्रेमी ने अपनी प्रेमिका जिसके चार बच्चे हैं, उसे जला दिया। जिसके बाद महिला बुरी तरह से झुलस गयी है यही नहीं सनकी प्रेमी ने महिला को आग के हवाले कर दिया जिसमें महिला के तीन बच्चे भी झुलस गये।

इस घटना में महिला सहित उसके तीन बच्चे भी बुरी तरह से झुलस गये हैं। यह घटना बबुरी थाना के त्रिभुवनपुर गांव की है जहां महिला को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। जहां महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।

आपको बता दें कि महिला का पति दिल्ली में एक कंपनी में काम करता है। कुछ दिन की छुट्टी पर वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ गांव आया था। लेकिन जब वह अपनी पत्नी और बच्चों को कुछ दिन के लिए गांव छोड़कर गया तो महिला को एक युवक से प्यार हो गया।

वहीं एक रात जब आरोपी भगवानदास महिला के घर रात को पुहंचा तो उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद के बाद भगवानदास ने महिला को आगे के हवाले कर दिया। जिसके बाद महिला खुद को बचाने के लिए दौड़ने लगी जिसमें उसके बच्चे भी झुलस गये।

इस घटना के बाद बुरी तरह से झुलसी महिला की हालत संवेदनशील बनी हुई है। जबकि एक बच्चा भी मौत से जंग लड़ रहा है। पुलिस ममामले की जांच कर रही है जबकि आरोपी भगवानदास फरार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+