ओवैसी नाम की स्याही से काले पड़े, पर क्या हिट होंगे जानी?

लखनऊ। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल पर स्याही फेंके जाने वाली की घटना के बाद उत्तर प्रदेश में ओवैसी नाम की स्याही आयी, जिसके छलकते ही अमित जानी काले पड़ गये। जी हां वही अमित जानी जिन्होंने मायावती की मूर्ति तोड़ी थी।

Amit Jani

साल 2012 में मायावती की मूर्ति तोड़ने को लेकर विवादों में आए यूपी नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी पर प्रेस कांफ्रेस के दौरान एक व्यक्ति ने स्याही फेंक दी। वहीं जानी ने स्याही फेंकने वाले को ओवैसी समर्थक बताया है। जानकारी के मुताबिक यह घटना मुजफ्फर नगर मीडिया सेंटर में हुई। अमित जानी 13 फरवरी को मुजफ्फर नगर की सदर विधानसभा सीट में होने वाले उप चुनाव में निर्दलीय तौर पर मैदान में हैं। समाजवादी पार्टी की ओर से गौरव स्वरूप को टिकट देने के बाद अमित जानी ने सपा के खिलाफ बिगुल फूंक दिया था।

अमित जानी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, मुजफ्फरनगर मीडिया सेंटर में प्रेस वार्ता कर रहे अमित जानी के चेहरे पे ओवैशी समर्थक ने फेंकी काली स्याही!

Posted by Amit Jani on Monday, January 18, 2016

तो क्यों ओवैसी समर्थक ने फेंकी स्याही

दरअसल ओवैसी समर्थक द्वारा अमित जानी पर स्याही फेंकने का आरोप खुद अमित जानी की फेसबुक वॉल पर चस्पा किया गया है। जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले अमित जानी ने ओवैसी पर हमला बोलते हुए अकबरूद्दीन और असद्दुद्दीन ओवैसी को आतंकवादी बताया था। अमित जानी ने ओवैसी बंधुओं के साथ साथ सपा के कद्दावर मंत्री को भी आतंकवादी बताया था।

खैर अब सवाल यह उठता है कि स्याही फेंकने की इस घटना के बाद अमित जानी एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर हिट होते हैं या नहीं। हालांकि ओवैसी को टार्गेट करके जानी लगातार सुर्ख‍ियों में बने रहने के प्रयास कर रहे हैं।

#अरे ओवेशी साहब...आइये तो सही...मुजफ्फरनगर है..किसी को निराश नहीं करता..दरवाजे पे कुत्ता भी आ जाये तो उसको भी खाली नहीं भेजते...रोटी नहीं होती तो लाठी दे कर भेजते है...

Posted by Amit Jani on Friday, January 8, 2016

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+