दुधमुहे बच्चे को गड्ढे में दफनाया, आवाज सुनकर बचाया गया मासूम को

सीतापुर। इंसान किस तरह हैवानियत की हदें पार कर सकता है उसका अंदाजा आपको सीतापुर की इस घटना से लग जाएगा। यहां नवजात बच्चे को जिंदा दफन करने का मामला सामने आया है, जहां मासूम को तीन फीट गहरे गड्डे में दफन कर दिया गया था।

Infant was buried alive in Sitapur baby was rescued

सीतापुर के सिधौली में रेलवे स्टेशन के पास जब यहां तैनात कर्मचारी नंदराम शौच के लिए जा रहे थे तभी उन्हें मासूम बच्चे के रोने की आवाज आयी। तभी वह झाड़ियों की ओर बढ़े और उन्होंने देखा कि तीन फीट गहरे गड्ढे में बच्चा पड़ा है और वह रो रहा है।

नंदराम ने आनन-फानन में गड्ढे से मिट्टी को हटाकर बच्चे को बाहर निकाला और बच्चे को स्टेशन लेकर पहुंचे। बच्चे को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने बच्चे की हालत नाजुक बतायी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने मासूम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

बच्चे की देखरेख के लिए महिला सिपाही उषा देवी व हरमिलन सिंह को साथ भेजा गया है जो बच्चे का खयाल रखेंगी। वहीं इस मामले की जांच कर रहे एसआई सुरेश चंद्र ने बताया कि हम बच्चे के माता-पिता की तलाश कर रहे हैं। आपको बता दें कि मासूम को देखने वालों की भीड़ लग गयी है और कई लोग बच्चे को गोद लेने के लिए भी आगे आये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+