Ind Vs Pak: भारत की जीत पर बोले यूपी के सीएम योगी- जीतने की आदत जो है, टीम पर गर्व

virat kohli की धुआंधार पारी के दम पर भारत ने मेलबर्न में खेले गए रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को चार विकेट से हरा दिया। आखिरी ओवर में भारत को 16 रन बनाने थे। भारत ने आखिरी गेंद पर जीत हासिल की है। विराट कोहली ने 53 गेंद में नाबाद 82 रन बनाए। उन्होंने छह चौके और चार छक्के लगाए हैं। जीत का रन आर अश्विन ने बनाया। टीम इंडिया की इस जीत पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'जीतने की आदत जो है... आप पर गर्व है टीम इंडिया...जय हो।'

india vs pakistan t20 world cup UP CM reaction on winning against pak

सोशल मीडिया पर टीम इंडिया को दी जा रही बधाइयां

दिवाली से पहले पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की शानदार जीत की चर्चा हर जगह हो रही है। सियासी जगत में भी भारत की जीत का जश्न मनाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर लगातार बधाइयां दी जा रही हैं। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट में लिखा, 'जीतने की आदत जो है... आप पर गर्व है टीम इंडिया...जय हो।' वहीं, गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा कि टी-20 विश्व कप को शुरू करने का सबसे सही तरीका। दीपावली की शुरुआत हो चुकी है। विराट कोहली ने क्या पारी खेली है। पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई।'

दिवाली की खुशियां दुगनी कर दीं : प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने टीम इंडिया को बधाई देते हुए एक ट्वीट किया, ''बेहतरीन। अद्भुत। अंत तक लड़कर क्या शानदार जीत दर्ज की। दिवाली की खुशियां दुगनी कर दीं आप लोगों ने। भारतीय क्रिकेट टीम को ढेर सारी शुभकामनाएं। पूरे देश को आप पर गर्व है। जय हिंद।'' दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि क्या ग़ज़ब का मैच था। विराट के बेहतरीन खेल ने पाकिस्तान के ख़िलाफ़ भारत को शानदार जीत दिलाई। वर्ल्ड T-20 में भारत की विजयी शुरुआत के लिए टीम इंडिया और सभी देशवासियों को बधाई। जीत के इसी सिलसिले को बनाए रखते हुए हम वर्ल्ड कप भी जीतकर लाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+