टैक्स चोरी मामले में गोपाल राय के लखनऊ आवास पर IT का छापा

लखनऊ, 07 सितंबर : टैक्स चोरी के मामले में राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी के नेता गोपाल राय के लखनऊ आवास पर आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की है। आयकर विभाग की टीम ने बुधवार सुबह लखनऊ और कानपुर में चार ठिकानों पर छापेमारी की है। इनमें लखनऊ के एक और कानपुर के तीन ठिकानें शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखनऊ में राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय के कैसरबाग थाना क्षेत्र के लालकुआं स्थित आवास पर छापा मारा गया है। सुबह से ही टीम उनके आवास पर तलाशी ले रही है।

Income Tax raids at Lucknow residence of Gopal Rai in tax evasion case

बता दें, गोपाल राय लखनऊ विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति से भी जुड़े रहे हैं। वहीं, कानपुर में सपा नेता के तीन ठिकाने जांच के दायरे में हैं। यहां पर सुबह से ही तीन टीमें जांच कर रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, पिछले दिनों आयकर विभाग की छापेमारी के दौरान पार्टी फंड में करोड़ों रुपए के चंदे के लेन-देन क साक्ष्य मिलने पर यह कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+