लखनऊ में हाईप्रोफाइल सेक्‍स रैकेट का खुलासा, व‍िदेशी सहित 4 लड़क‍ियां होटल से ग‍िरफ्तार

लखनऊ, जून 01: कोरोना काल में भी देह व्‍यापार का धंधा जमकर चल रहा है। मंगलवार को यूपी की राजधानी लखनऊ में पुलिस ने हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा क‍िया है। पुलिस ने बताया कि रैकेट से जुड़ी उज्बेकिस्तान की दो और दिल्ली की दो लड़कियां गिरफ्तार की गई हैं। इसके अलावा सेक्‍स रैकेट के सरगना समेत छह पुरुषों को ग‍िरफ्तार क‍िया गया है। यह सेक्स रैकेट वेबसाइट और व्हाट्सएप की मदद से चल रहा था। चिनहट पुलिस ने साइबर सेल की मदद से रैकेट का भंडाफोड़ किया है।

illegal racket busted in lucknow four girl caught

व्हाट्सएप पर भेजी जाती थी लड़क‍ियों की तस्‍वीरें

चिनहट के एक लग्जरी होटल में देह व्यापार का धंधा चला रहा था। सूचना के आधार पर चिनहट पुलिस और एडीसीपी ईस्ट की क्राइम ब्रांच की टीम ने होटल में छापेमारी तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने उज्बेकिस्तान की दो और दिल्ली की दो लड़कियों को गिरफ्तार क‍िया है। इसके अलावा सेक्‍स रैकेट के सरगना समेत छह पुरुषों को ग‍िरफ्तार क‍िया गया है। पुलिस होटल के मालिक और मैनेजर को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। पुलिस के मुताबिक, वेबसाइट की मदद से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सेक्स रैकेट चल रहा था। साइबर सेल की मदद से वेबसाइट हैंडल करने वाले आईटी एक्सपर्ट की तलाश की जा रही है। वेबसाइट के माध्‍यम से कस्‍टमर उससे संपर्क करते थे। इसके बाद वह लड़कियों की तस्वीरें और रेट ग्राहकों को व्हाट्सएप पर भेजे जाते थे।

कस्‍टमर के बताए गए एड्रेस पर भेज दी जाती थी लड़क‍ियां

इसके बाद लड़क‍ियों को कस्‍टमर के बताए गए एड्रेस पर भेज दिया जाता था। पकड़ी गई उज्बेकिस्तान और दिल्ली की युवत‍ियों से पुलिस पूछताछ में जुटी है। सूत्रों के मुताबिक, इस सेक्स रैकेट से जुड़े कई सफेदपोशों के नाम का खुलासा हो सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+