Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अवैध खनन मामले में ED ने बी.चंद्रकला समेत 11 लोगों को किया समन जारी, पूछताछ के लिए लखनऊ बुलाया

Lucknow News, लखनऊ। अवैध खनन के मामले में सीबीआई के बाद अब ईडी ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ईडी ने आईएएस बी.चंद्रकला समेत 11 लोगों को समन जारी किया है। समन जारी कर 24 जनवरी से 1 फरवरी के बीच में पूछताछ के लिए लखनऊ ईडी ऑफिस बुलाया है। बता दें कि सीबीआई के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट समेत कई अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।

2012 से 2016 के बीच हुआ था खनन

2012 से 2016 के बीच हुआ था खनन

हमीरपुर जिले में 2012 से 2016 के बीच हुए अवैध खनन के मामले में ईडी ने कार्रवाई करते हुए उन्हीं ग्यारह लोगों को आरोपी बनाया है जिन्हें सीबीआई ने बनाया था। ईडी ने 11 लोगों को खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सूत्रों के मुताबिक, ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, आईएएस बी.चंद्रकला, सपा एमएलसी रमेश चंद्र मिश्रा समेत 11 लोग शामिल हैं। कुछ दिन पहले सीबीआई ने आईएएस बी.चंद्रकला समेत कई लोगों के ठिकानों पर छापेमारी भी की थी।

अखिलेश से हो सकती है पूछताछ

अखिलेश से हो सकती है पूछताछ

अवैध खनन से जुड़े मामलों में सीबीआई ने 5 जनवरी को यूपी और दिल्ली में 12 जगहों पर छापेमारी की गई थी। राजधानी लखनऊ के सफायर अपार्टमेंट में आईएएस बी.चंद्रकला के घर पर सीबीआई ने छापा मारा था, जहां से सीबीआई की टीम को कुछ अहम दस्तावेज मिले। जिनके आधार पर सीबीआई ने बी.चंद्रकला के बैंक खातों और लॉकर को सीज कर दिया गया था। इसके साथ-साथ यह भी बताया जा रहा था कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से भी सीबीआई की पूछताछ कर सकती है।

सीबीआई को अहम दस्तावेजों की तलाश

सीबीआई को अहम दस्तावेजों की तलाश

आपको बता दें कि हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई खनन घोटाले को लेकर जगह-जगह छापेमारी कर रही है। इसी क्रम में कंद्रीय ब्यूरो एजेंसी ने लखनऊ में बहुचर्चित आईएएस अफसर बी. चंद्रकला के घर भी छापेमारी की है। बताया जा रहा है इस दौरान सीबीआई को कुछ महत्तवपूर्ण दस्तावेजों की भी तलाश है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+