'यूपी अगर केरल की तरह बन जाए तो लोगों की खुशनसीबी होगी...', सीएम योगी के बयान पर थरूर ने कसा तंज
योगी आदित्यनाथ के भाषण पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने जोरदार तंज कसा है। उन्होंने कहा कि यदि यूपी केरल बन जाता है तो यह प्रदेश के लोगों की खुशनसीबी होगी।
लखनऊ, 10 फरवरी। योगी आदित्यनाथ के उस भाषण के बाद जिसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश को लोगों को आगाह किया था यदि भाजपा उत्तर प्रदेश की सत्ता से बाहर हुई तो यूपी केरल, कश्मीर और पश्चिम बंगाल की तरह बन जाएगा, के कुछ ही घंटों बाद कांग्रेस नेता शशि थरूर ने जोरदार तंज कसा है। थरूर ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोग भाग्यशाली होगें यदि उनका प्रदेश कश्मीर की सुंदरता, बंगाल की संस्कृति और केरल की शिक्षा को अपना लेता है। उन्होंने कहा कि यदि यूपी केरल, कश्मीर और बंगाल जैसा हो जाता है तो इसके बहुत फायदे होंगे।

लोकसभा सदस्य और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर तिरुवनंतपुरम से ट्वीट कर कहा, 'अगर बीजेपी सत्ता में नहीं आई तो यूपी कश्मीर, बंगाल या केरल में बदल जाएगा, योगी आदित्यनाथ ने मतदाताओं को बताया है. यूपी इतना भाग्यशाली होना चाहिए !! कश्मीर की सुंदरता, बंगाल की संस्कृति और केरल की शिक्षा इस जगह के लिए चमत्कार करेगी।'
वहीं, केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने योगी आदित्यनाथ के भाषण पर तंज कसते हुए कहा कि यदि ऐसा होता है तो देश की सबसे अधिक आबादी वाला राज्य सर्वश्रेष्ठ शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और सामाजिक कल्याण के साथ एक सामंजस्यपूर्ण समाज का आनंद लेगा।
यह भी पढ़ें: पहाड़ की दरार में 48 घंटे तक फंसे रहे युवक को सेना के जवानों ने किस तरह बचाया, देखें VIDEO
योगी आदित्यनाथ ने वोटरों से क्या कहा था
बता दें कि यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने वोटरों को आगाह किया था कि यदि भाजपा यूपी की सत्ता से बाहर होती है तो उत्तर प्रदेश कश्मीर, केरल और बंगाल बन जाएगा। इसलिए विधानसभा चुनावों में कोई गलती न करें। 6 मिनट लंबे इस वीडियो में योगी आदित्याथ ने कहा कि जिन दंगाइयों पर अब तक लगाम लगी हुई थी वे अब अधीर हो रहे हैं और आतंकवादी बार-बार धमकियां दे रहे हैं।
वीडियो में उन्होंने आगे कहा, 'मैं आपको कुछ बताना चाहता हूं जो मेरे दिल में है। पिछले 5 सालों में बहुत कुछ चमत्कारिक काम हुए खबरदार! चूक गए तो इन पांच वर्षों की मेहनत खराब हो जाएगी। उत्तर प्रदेश को कश्मीर, केरल और बंगाल बनने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।'












Click it and Unblock the Notifications