ICSE And ISC Result 2023: डॉक्टर बनना चाहते है लखनऊ के आर्यन, 12वीं में हासिल किए 99.75 प्रतिशत अंक

ICSE And ISC Result 2023 का रिजल्ट जारी हो गया है, जिसमें लखनऊ के रहने वाले मोहम्मद आर्यन तारिक ने देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

Mohammad Aryan Tariq

ICSE And ISC Result 2023: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) 12 वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में लखनऊ के मोहम्मद आर्यन तारिक ने देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है। मोहम्मद आर्यन तारिक ने देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रदेश का ही नहीं, बल्कि अपने परिजनों का नाम भी रोशन किया है।

मोहम्मद आर्यन तारिक, लखनऊ के रहने वाले है और सिटी मांटेसरी स्कूल की राजाजीपुरम शाखा के छात्र है। आर्यन के 12वीं में 99.75 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। देशभर में पहला स्थान हासिल करने वाले आर्यन डॉक्टर बनकर मरीजों की सेवा करना चाहते हैं।

बता दें कि आर्यन के पिता तारिक नफीस प्राइवेट जॉब करते हैं। जबकि, आर्यन की मां इमाइला गृहिणी हैं। अमर उजाला की खबर के मुताबिक, आर्यन ने बताया कि डॉक्टरी ही एक ऐसा पेशा है जिसमें आप सीधे तौर पर न सिर्फ मरीज की मदद कर सकते हैं बल्कि उनकी जान भी बचा सकते हैं।

12वीं की परीक्षा में 99.75 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले आर्यन का कहना है कि चीजों को रटने के बजाय विषयवार टॉपिक क्लियर करने पर जोर देना चाहिए। इससे पढ़ा हुआ याद रहता है और परीक्षा के समय कोई समस्या नहीं आती है।

वहीं, राजाजीपुरम शाखा की छात्रा अर्पिता सिंह और सीएमएस गोमती नगर की छात्रा आयशा खान ने 99.50 फीसदी अंक हासिल किए हैं। इसके अलावा लखनऊ के काफी बच्चों ने मेरिट में स्थान बनाया है। छात्रों के इतनी अच्छे नंबर से पास होने पर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विद्यार्थियों को बधाई दी है।

Recommended Video

    लखनऊ: दुबग्गा में बीच सड़क पर चले लाठी-डंडे, युवक को सरेराह पीटकर किया घायल

    उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ICSE व ISC की बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों व गुरुजनों को हार्दिक बधाई! आप सभी 'नए उत्तर प्रदेश' के स्वर्णिम भविष्य हैं। कठोर परिश्रम व अटूट लगन से जीवन की हर परीक्षा में ऐसे ही उत्तीर्ण होते रहें, यही कामना है। मां सरस्वती की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+