दुर्गा शक्ति ने फिर दिखाई शक्ति, सपा नेता को ऑफिस से बाहर निकाला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल को आप भूले नहीं होंगे। इस आईएएस अधिकारी ने यूपी सरकार की ईट से ईट बजाकर रख दी थी। एक बार फिर से दुर्गा शक्ति ने अपनी शक्ति दिखाई है। इस बार जो उन्होंने किया है उससे एक बार फिर वो समाजवादी पार्टी के निशाने पर हैं। फिलहाल मथुरा में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के पद पर तैनात दुर्गा शक्ति ने सत्ता की हनक दिखाने वाले समाजवादी पार्टी के नेता को उनकी ही भाषा में तेवर दिखाते हुए ऑफिस से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

durga shakti nagpal

अपनी बेइज्जती होने के बाद समाजवादी पार्टी के नेताओं ने डीएम और एसएसपी से मिलकर इस मामले की जांच कराने और नागपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दरअसल सीडीओ दुर्गा शक्ति नागपाल अपने ऑफिस में फरियादियों और कर्मचारियों से चर्चा कर रही थीं। इसी दौरान एसपी नेता जागेश्वर यादव अपने चार साथियों के साथ दफ्तर के भीतर घुस गए। अपनी बात रखने लगे तो सीडीओ ने उन्हें थोड़ी देर इंतजार करने को कहा। लेकिन नेताजी धौंस दिखाने लगे। खुद को सत्ताधारी दल का नेता बताकर अपनी सियासी पहुंच बताने लगे। इस पर दुर्गा शक्ति ने फौरन उन्हें दफ्तर से बाहर निकाल दिया।

गौरतलब है कि 2010 बैच की आईएएस अधिकारी पिछले साल नोएडा में अवैध खनन पर कार्रवाई और एक अवैध मस्जिाद के अर्धनिर्मित दीवार को गिराने के बाद समाजवादी पार्टी की सरकार की आंख की किरकिरी बन गई थीं। सपा नेता नरेंद्र भाटी ने सार्वजनिक तौर पर कहा था कि उन्होंने दुर्गा शक्ति को निलंबित कराया था। इस मामले में जबर्दस्त प्रतिक्रिया और दुर्गा की मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद निलंबन हटा लिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+