Video-उन्नाव में एक्सप्रेस वे पर उतरा भारतीय वायुसेना का जेट विमान
लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर भारतीय वायुसेना के जेट विमान ने भरी उड़ान, आधिकारिक उड़ान 21 नवंबर को भरेगा
लखनऊ। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस से पहली बार भारतीय वायुसेना के जेट प्लेन ने उड़ान भरी है। इस एक्सप्रेस वे पर जेट विमान ने कुछ सेकंड्स के लिए उतरा और हवा में उड़ गया।

21 नवंबर को होगा ट्रायल
वायुसेना ने एक्सप्रेस वे पर यह पहला ट्रायल किया है, जबकि 21 नवंबर को इसका आधिकारिक ट्रायल किया जाएगा। इस एक्सप्रेस वे की मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी जमकर तारीफ की थी।
अखिलेश यादव ने की थी तारीफ
अखिलेश यादव ने कहा था कि जब भी देश में आपात काल होगा तो इस एक्सप्रेस वे का इस्तेमाल किया जा सकता है। यहां से लड़ाकू विमान उड़ान भर सकते हैं। उन्होंने कहा था कि यह एक्सप्रेस वे देश के काम आने वाला है।
एक्सप्रेस वे की तारीफ करते हुए अखिलेश यादव ने कहा था कि इसपर गाड़ी काफी रफ्तार से चल सकती है। लेकिन मेरी लोगों से गुजारिश है कि वह 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से अधिक पर गाड़ी ना चलाए।












Click it and Unblock the Notifications